Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन पर मुंबई-हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस बेपटरी, यात्री परेशान

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मुंबई-हावड़ा सीएसएमटी साप्ताहिक (शिवाजी टर्मिनल) एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार की शाम को बेपटरी हो गयी. दुर्घटना ट्रेन के प्लेटफार्म में प्रवेश करते ही हुई. घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन के रेल अधिकारियों ने सायरन के माध्यम से अन्य रेल अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद रिलिफ ट्रेन को घटनास्थल पर भेजकर बेपटरी हुई कोच को पटरी पर लाने के लिये युद्ध स्तर पर काम लगाया गया है. साथ ही घटना के बाद रेल डीआरएम ने जांच के भी आदेश दे दिये हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jasmaj-jamshedpur-court-sentenced-the-accused-to-25-years-in-the-rape-case-of-a-minor-in-chakulia/">जमशेदपुर

: चाकुलिया में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने आरोपी को सुनायी 25 साल की सजा

कोच बेपटरी होने से यात्रियों में अफरा-तफरी

ट्रेन बेपटरी होते ही ट्रेन के यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था. पहले तो किसी यात्री को यह समझ में नहीं आया कि आखिर ट्रेन अचानक से रूक गयी और जोरों की आवाज आयी. ट्रेन के यात्री जब ट्रेन से नीचे उतरे तब उन्होंने देखा एक कोच पटरी पर से उतर गयी है. इसके बाद ट्रेन के सभी यात्रियों को कोच से उतारकर बेपटरी हुई कोच को पटरी पर लाने के लिये रेल कर्मचारियों को काम पर लगाया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-warranty-is-overshadowing-the-city-police-rescued-five-warrantees-arrested-in-two-months-from-the-police/">जमशेदपुर

: शहर की पुलिस पर भारी पड़ रहे वारंटी, दो माह में गिरफ्तार पांच वारंटियों को पुलिस से छुड़ाया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही