Search

 
 
 

जमशेदपुर : बाढ़ ग्रस्त इलाकों में चूड़ा-गुड़ व ब्रेड बांट रहे नगर निकाय

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : जमशेदपुर के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में अभी भी लोग अपने घर से बाहर डेरा डाले हुए हैं. शास्त्री नगर में लोग सड़क किनारे सामान रखकर डेरा डालकर बैठे हुए हैं. वहीं, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के कर्मचारी रविवार को सुबह इन इलाकों में पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों के बीच नाश्ते के लिए चूड़ा, गुड़ का वितरण किया. इसी तरह मानगो नगर निगम के कर्मचारियों ने भी बाढ़ पीड़ित इलाकों में पेयजल की दिक्कत को देखते हुए टैंकर से जलापूर्ति की है. बागबेड़ा के राहत शिविरों और बाढ़ पीड़ित इलाकों में अधिकारियों ने ब्रेड का वितरण किया. [caption id="attachment_394779" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/MANGO-1.jpeg"

alt="" width="600" height="338" /> मानगो के बाढ़ पीड़ित इलाकों में हो रही टैंकर से जलापूर्ति.[/caption] इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-culvert-near-shyamsunderpur-submerged-due-to-rising-water-level-of-swarnrekha-river/">चाकुलिया

: स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ने से श्यामसुंदरपुर के पास पुलिया डूबी

राहत शिविरों में मौजूद है 2000 से अधिक लोग

बागबेड़ा, जमशेदपुर के शास्त्री नगर और बागुनहातू के अलावा जुगसलाई और मानगो के राहत शिविरों में 2000 से अधिक लोग मौजूद हैं. नगर निकाय के कर्मचारी इन राहत शिविरों में बराबर निगरानी रखे हुए हैं. अधिकारियों का कहना है कि अब खरकई नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है. मौसम साफ होने से भी अब बाढ़ पीड़ितों को समस्या से जल्द निजात मिलने की उम्मीद नजर आ रही है. इसे भी पढ़े : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-rayatdars-are-getting-organized-for-the-movement-against-buying-land-by-seduction/">चांडिल

: बहला-फुसलाकर जमीन खरीदने के खिलाफ आंदोलन के लिए संगठित हो रहें रैयतदार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही