Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो में 10 से ज्यादा नालियों की सफाई कर रहा नगर निगम

 
Jamshedpur : कार्यपालक अधिकारी के निर्देशानुसार मानगो नगर निगम क्षेत्र में नाली सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. सभी वार्डों में घूम-घूम कर नगर प्रबंधक जितेंद्र कुमार एवं कनीय अभियंताओं के द्वारा नाली की साफ सफाई के कार्यों को देखा जा रहा है. बंद और जाम नालियों को साफ कराया जा रहा है. सफाई कर्मियों के द्वारा उन क्षेत्रों की झाड़ियों की कटाई करते हुए क्षेत्र की सफाई कराई गई. कार्यपालक अधिकारी दीपक सहाय ने सभी ठेकेदारों को जाम और बंद नालियों की साफ-सफाई का काम 3 दिन के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया है. सोमवार को 10 से ज्यादा छोटी-बड़ी नालियों को साफ कराया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-vp-inaugurates-chamber-premier-league-cricket-tournament/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील के वीपी ने किया चैंबर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

इन इलाकों में कराई गई नाले नालियों की सफाई

मानगो नगर निगम ने जवाहर नगर रोड नंबर 10, जवाहर नगर रोड नंबर 13 , उलीडीह, डिमना बस्ती, हिल व्यू कॉलोनी ,जाकिर नगर ,आजाद बस्ती, दाईगुटू, पोस्ट ऑफिस रोड, शंकोसाई रोड नंबर 1 रोड, नंबर 2, बालीगुमा आदि क्षेत्रों में नाली सफाई एवं साफ सफाई का काम कराया है। सफाई पर्यवेक्षक कुमार अंशुमन एवं राजेश कुमार के देखरेख में नाली सफाई एवं साफ सफाई का कार्य कराया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही