Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो में नो पार्किंग जोन के खिलाफ नगर निगम ने चलाया अभियान

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : मानगो नगर निगम ने बुधवार को नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया. साथ ही जिन दुकानदारों ने दुकान के सामने सड़क पर सामान रखा था उनको भी चेतावनी दी गई. यह अभियान डिमना रोड पर मानगो चौक से दरभंगा डेरी तक चलाया गया. सड़क किनारे जो फल सब्जी विक्रेता कूड़ा करकट फेंक रहे थे. गंदगी कर रहे थे. उनको भी समझाया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-children-captivated-by-becoming-krishna-radha-agrasen-shiva-in-fancy-competition-at-shri-agrasen-jayanti-celebrations/">जमशेदपुर

: श्री अग्रसेन जयंती समारोह में फैंसी प्रतियोगिता में कृष्ण-राधा, अग्रसेन, शिव बनकर बच्चों ने मन मोहा

वाहन मालिक से वसूला 1000 रुपए जुर्माना

मानगो नगर निगम के कर्मचारियों ने डिमना रोड पर सड़क किनारे खड़े एक वाहन स्वामी से 1000 रुपए जुर्माना वसूला. इनकी गाड़ी नो पार्किंग जोन में खड़ी थी. मानगो नगर निगम के कर्मचारियों ने बताया कि यह अभियान चलता रहेगा. जो लोग भी सड़क पर अतिक्रमण करेंगे. कूड़ा फेंक देंगे या नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी करेंगे. उन पर कार्रवाई होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही