Search

 
 
 

जमशेदपुर : मुनका अध्यक्ष एवं केडिया ने महासचिव के लिए किया नामांकन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव 26 सितंबर को होना है. नामांकन के अंतिम दिन बुधवार शाम को विजय आनंद मुनका ने अध्यक्ष एवं मानव केडिया ने महासचिव पद के लिए नामांकन किया. इससे पूर्व मुनका एंड टीम के सदस्य विष्टुपुर राम मंदिर में एकत्रित हुए, मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद नामांकन के लिए चैंबर भवन पहुंचे और नामांकन की प्रक्रिया पूरी की. मुनका टीम की ओर से उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) के लिए अनिल मोदी, उपाध्यक्ष (टैक्स एंड फाइनेंस) राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष (इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स) सुमित कांवटिया, उपाध्यक्ष (पीआरडब्ल्यू) अभिषेक अग्रवाल गोल्डी एवं कोषाध्यक्ष के लिए अनिल रिंगरसिया ने नामांकन किया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-viral-disease-outbreak-continues-due-to-continuous-rains/">किरीबुरु

: निरंतर वर्षा से वायरल बीमारी का प्रकोप निरंतर जारी

कई समस्याओं का हुआ है समाधान : आनंद मुनका

इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए विजय आनंद मुनका ने कहा कि सत्र 2021-23 के दौरान चैंबर भवन में कई परिवर्तन हुए. कई एतिहासिक कार्य किए गए है. पहली बार जियाडा के भूमि आवंटन समिति में चैंबर को प्रतिनिधित्व मिला, चैंबर की प्रतिष्ठा को हमने बढ़ाने का काम किया है. जमशेदपुर के पूरे व्यापारियों का समर्थन उनकी टीम को प्राप्त है. उनकी टीम युवाओं की है जो व्यापारियों के लिए अपनी पूरी ऊर्जा के साथ काम करने के लिए तैयार है. आने वाले दिनों व्यापारियों के सामने चुनौतियां भी है, जिसे सभी को मिलकर अवसर में बदलना है. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर को सीधे हवाई मार्ग से जोड़ना, कोल्हान में व्यापारियों को सस्ते दर पर डीवीसी एवं जेबीवीएनएल का बिजली उपलब्ध कराना, टाटा स्टील कमांड एरिया में रजिस्ट्री चालू करवाना और कोल्हान में ज्यादा से ज्यादा निवेश कराना हमारी प्राथमिकता होगी. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रेलवे से संबंधित कई मामलों में उनकी टीम को सफलता मिली है. साथ ही व्यापारियों के कई समस्याओं का समाधान किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही