Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : तैराकी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में मुन्ना सिंह एंड ग्रुप बना विजेता

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को सदस्यों के बीच तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जहाँ कई बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया. जहाँ पुरुष वर्ग के बीच प्रतियोगिता में मुन्ना सिंह एंड ग्रुप विजय रहा वहीं महिला वर्ग के बीच प्रतियोगिता दीप्ति एंड ग्रुप ने स्वर्ण पदक जीता. इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ विजय कुमार साहा और ग्रामीण एसपी की पत्नी कृतिका उपस्थित थे. अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत दिया गया. पुरुष वर्ग में मुन्ना सिंह एंड ग्रुप ने इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/JRD-SWIMING-1.jpg"

alt="" width="1040" height="488" /> इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-villagers-stricken-by-poor-power-system-in-kandra/">आदित्यपुर

: कांड्रा में लचर बिजली व्यवस्था के खिलाफ ग्रामीणों ने की बैठक
वहीं द्वितीय स्थान पर जस्सी सिंह एंड ग्रुप और तृतीय स्थान पर उमेश प्रसाद एंड ग्रुप रहे. महिलाओं की प्रतियोगिता में दीप्ति एंड ग्रुप ने जहां स्वर्ण पदक जीता. वहीं द्वितीय स्थान पर शांति एंड ग्रुप और तृतीय स्थान पर हीना एंड ग्रुप रहीं. मौके पर तैराकी के कोच फ़िरोज़ ने कहा कि बच्चों ने जिस ऊर्जा के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया वह क़ाबिले तारीफ़ है. उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और आगे इसी तरह से मेहनत करते रहने की सलाह दी. पुरुष वर्ग में मुन्ना सिंह एंड टीम के सदस्य हर्षदीप सिंह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए अपने कोच का धन्यवाद दिया एवं जीत का श्रेय अपने कोच और पूरी टीम को दिया. उसने कहा कि सबके प्रयास से ही यह प्रतियोगिता हमारी टीम ने जीती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही