Search

 
 
 

जमशेदपुर : सेफ्टी टैंक से सड़ा-गला शव बरामदगी में अज्ञात पर हत्या का केस

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह रेलवे फाटक के पास तहसील ऑफिस के पीछे स्थित सेफ्टी टैंक से सड़ा-गला शव बरामदगी के मामले में परसुडीह थाने में हत्या कर साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज कराया गया है. यह मामला करनडीह के रहने वाले पांडु सोरेन के बयान पर पुलिस ने दर्ज किया है. मामले में कहा गया है कि 28 जून से ही टैंक से दुर्गंध आ रही थी, लेकिन पुलिस तक मामला 8 जुलाई को पहुंचा था. पांडु ने शव की पहचान अपने भाई राजेश सोरेन के रूप में की है. इसे भी पढ़ें : सीरियल">https://lagatar.in/pankaj-dubey-of-paramjit-gang-emerged-like-a-don-in-serial-crime/">सीरियल

क्राइम में डॉन की तरह उभरा था परमजीत गैंग का पंकज दुबे

एकमत होकर की गयी है हत्या

घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि जिस तरह से अंजाम दिया गया है उससे साफ लग रहा है कि एकमत होकर घटना को अंजाम दिया गया है. मामले में किसी एक व्यक्ति का हाथ नहीं है बल्कि ज्यादा लोग शामिल होंगे. जहां पर घटना घटी है वहां पर आस-पास में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा होने के कारण पुलिस को मामले की जांच में परेशानी हो रही है. पुलिस ने आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की है, लेकिन सभी ने खुद को घटना से अनभिज्ञ बताया है.

8 जुलाई को पुलिस ने निकाला था शव

घटना की जानकारी मिलने पर 8 जुलाई को परसुडीह पुलिस मामले की जांच के क्रम में पहुंची हुई थी और शव को टैंक से बाहर निकलवाने का काम किया था. हालाकि शव को देखकर पहचान पाना आसान नहीं था, लेकिन उसकी देर शाम कोपहचान हो गयी थी.  पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद उसका पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kapali-ops-private-driver-beats-up-youth-admitted-to-mgm-hospital/">जमशेदपुर

: कपाली ओपी के निजी चालक ने युवक को पीटा, एमजीएम अस्पताल में भर्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही