Jamshedpur (Rohit Kumar) : बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 6 मदर टेरसा रोड निवासी जुलिया प्रवीन टोप्पो (45) के मौत मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इस घटना के बाद मृतक की मां जुलिया टोप्पो ने अपनी बहू किरण कुजुर और उसके कथित प्रेमी गोडविन तिर्की के अलावा एक अन्य पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. जुलिया ने पुलिस को बताया कि किरण का गोडविन के साथ अवैध संबंध था जिस कारण प्रवीन के साथ उसका अक्सर विवाद होता रहता था. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-motors-workers-union-will-celebrate-founders-day-as-prakash-parv-2/">जमशेदपुर
: संस्थापक दिवस को प्रकाश पर्व के तौर मनाएगा टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रवीन किरण से तलाक लेने चाहता था. मामला कोर्ट में विचाराधीन था और कुछ दिनों में ही तलाक होने वाला था. इधर, प्रवीण की तबीयत अचानक बिगड़ गई. शुक्रवार को उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई. जुलिया ने किरण पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : पति की मौत के बाद पत्नी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Leave a Comment