Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मौत के 11 दिन बाद हत्या का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur (Rohit Kumar) : एमजीएम थाना अंतर्गत छोटा बांकी डैम के पास घायल अवस्था में पाए गए हर्ष साव (21) की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. इधर, मौत के 11 दिन बाद पुलिस ने पिता जयप्रकाश साव के फर्द बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है. जयप्रकाश ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि हर्ष 23 फरवरी को अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था पर देर शाम 5 बजे जानकारी हुई कि वह घायल अवस्था में छोटा बांकी डैम के पास पड़ा हुआ है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-power-supply-will-remain-disrupted-for-eight-hours-on-sunday-in-dimna-and-patmada-areas/">जमशेदपुर

: डिमना व पटमदा क्षेत्र में रविवार को आठ घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

दोस्तों पर लगाया मारपीट का आरोप

उसे इलाज के लिए एमजीएम लाया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया. टीएमएच में इलाज के दौरान 27 फरवरी को उसकी मौत हो गई थी. जयप्रकाश ने आशंका जताई है कि उनके बेटे को उसके दोस्तों ने ही मारपीट कर घायल कर दिया और उसे घायल अवस्था में छोटा बांकी डैम के पास छोड़कर चले गए. इधर, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही