Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: उलीडीह में मृतका का भाई के बयान पर हत्या का मामला दर्ज

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : उलीडीह के शांति बिहार कॉलोनी में रेखा देवी की पीट-पीटकर हत्या किये जाने के मामले में उलीडीह पुलिस ने घटना के संबंध में मृतका का भाई सतीश कुमार सिंह के बयान पर पति रविंद्र कुमारसिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. सतीश कुमार चतरा जिले के राजपुर का रहने वाला है. वर्तमान में वह साकची के टिना शेड रोड में रहता है. मामले में सतीश का कहना है कि उसकी बहन की डंडे से पीट-पीटकर हत्या की गयी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-court-acquits-accused-of-stealing-tempo-from-bistupur/">जमशेदपुर

: बिष्टुपुर से टेंपो चोरी में शाहरूख को कोर्ट ने किया बरी

गिरफ्तारी के लिये की जा रही है छापेमारी

घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिये उलीडीह पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की, लेकिन वह गिरफ्त में नहीं आया. पुलिस का कहना है कि रविंद्र ने अपना मोबाइल स्वीच ऑफ कर लिया है. इस कारण से उसका सटीक लोकेशन नहीं मिल पा रहा है. पुलिस का दावा है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

क्या था मामला

रेखा देवी का जीजा परिवार समेत एक शादी समारोह में गांव चले गये थे. इस कारण से रेखा से घर पर रहने का अनुरोध किया था. इसके बाद ही रेखा सोमवार को घर पर अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी. मंगलवार की सुबह पति रविंद्र ट्रक चलाकर घर पर लौटा था. इस बीच ही रविंद्र ने पत्नी को किसी गैर मर्द के साथ देख लिया था. इसके बाद उसने आपना आपा खो बैठा था और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. इसके बाद वह अपनी बेटी को बिलखता छोड़ फरार हो गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-mobile-snatched-from-sitaramdera-in-one-fell-swoop-case-registered/">जमशेदपुर:

सीतारामडेरा से झपट्टा मारकर मोबाइल छिनतई, मामला दर्ज
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही