Search

 
 
 

जमशेदपुर : पत्नी के बारे में अपशब्द कहने पर कर दी हत्या, गिरफ्तार

 
Jamshedpur : बिरसानगर थाना अंतर्गत लुपुंगडीह नदी किनारे घर में राजू की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. राजू की हत्या उसी के सहकर्मी मनोज कुमार सिंह उर्फ खानचू उर्फ नेपाली ने की थी. हत्या का खुलासा खुद मनोज ने पुलिस ने समक्ष किया है. मनोज ने पुलिस को बताया कि वह राजू के साथ रहता था. दोनों एक साथ मजदूरी का काम कर जीवन यापन करते थे. राजू अक्सर उसकी पत्नी के बारे में अपशब्द कहता था. इसको लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ. राजू उसके घर आना-जाना करता था. इसी को लेकर उसने बीते चार जून को राजू की हत्या का प्लान बनाया और घर पर ही पत्थर और लाठी से उसकी हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया.

मनोज को जेल भेजा गया

मामले को लेकर थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि लुपुंगडीह के रहने वाले सुसेन महतो ने पुलिस को सूचित किया था कि उसके नदी किनारे वाले घर में राजू की हत्या कर दी गई है. मनोज और राजू एक साथ रहते थे, पर मनोज लापता है. पुलिस मनोज की तलाश में लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल मनोज को जेल भेज दिया गया है.   इसे भी पढ़ें- साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-bike-and-auto-collide-in-borio-7-people-injured/">साहिबगंज

: बोरियो में बाइक व ऑटो में भिड़ंत, 7 लोग घायल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही