Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साकची महालक्ष्मी मंदिर में आयोजित हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हजारों श्रद्धालु ने ग्रहण किया प्रसाद

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट द्वारा संचालित साकची ठाकुरबाड़ी रोड़ स्थित महालक्ष्मी, अंजनी माता, राणी सती दादी मंदिर में आज भगवान राम के परम भक्त मां अंजनी के लाल पवन पुत्र हनुमान का जन्मोत्सव बनाया गया. इस दौरान संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया. पाठ का वाचन पावन सर्राफ के द्वारा किया गया. उन्होंने बताया की ग्यारह किलोग्राम का लड्डू काटकर कर हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव बनाया गया. मंदिर में दोपहर 12 बजे महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ. पूरे दिन मंदिर में बालाजी के दर्शनार्थ श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही. मंदिर में सवेरे से श्रद्धालुओं ने हनुमानजी के भजन गाकर माहौल में भक्तिभाव के रंग भरे. भजनों पर पुरुष व महिला श्रद्धालुओं ने नृत्य कर संकटमोचक को रिझाया. श्रद्धालुओं ने मंदिर में हुए धार्मिक कार्यक्रमों में उत्साह के साथ शिरकत की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-high-court-seeks-report-from-dc-on-bagbeda-housing-colony-water-supply-scheme/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा हाउसिंग कालोनी जलापूर्ति योजना पर हाई कोर्ट ने डीसी से मांगी रिपोर्ट

इनका रहा सहरानीय योगदान

आज के धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप कमल अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, ओमप्रकाश रिंगसिया, सुरेश कांवटिया, राजकुमार चंदुका, आर के चैधरी, , सुनील सिंहानिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, अंकित अग्रवाल गोलु, अमित अग्रवाल, सन्नी संघी, रोहित अग्रवाल, अभिषेक भालोटिया, प्रमोद जालुका, नरेश संघी, ऋषु अग्रवाल, विष्णु धानुका, गुडडू शर्मा, मिन्टु अग्रवाल, सुरेश खेमका,अंकित अग्रवाल, नरेश मोदी, अंकित मोदी, गौरव अग्रवाल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-dedicated-to-the-resolution-of-indias-progress-kale/">जमशेदपुर

:  भाजपा भारत की उन्नति के संकल्प को समर्पित- काले 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही