Search

 
 
 

जमशेदपुर : हनुमान जन्मोत्सव पर साकची ठाकुरबाड़ी अंजनी माता मंदिर में होगा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : साकची ठाकुरबाड़ी रोड़ स्थित महालक्ष्मी, अंजनी माता, राणी सती दादी मंदिर में 06 अप्रैल को भगवान राम के परम भक्त, मां अंजनी के लाल पवन पुत्र हनुमान का जन्मोत्सव बनाया जाएगा. सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर महालक्ष्मी मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया है. पाठ का वाचन पवन सर्राफ करेंगे. इस दौरान 11 केक स्वरूप किलोग्राम लड्डू काटा जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-in-khemashuli-tribal-kudmi-community-blocked-the-rail-wheel/">चाकुलिया

: खेमाशुली में आदिवासी कुड़मी समाज ने किया रेल चक्का जाम

पहला मंदिर जहां मां की गोद में हैं बाल हनुमान

महालक्ष्मी, अंजनी माता, राणी सती दादी मंदिर झारखंड का पहला ऐसा मंदिर है, जहां माता अंजनी की गोद में बाल हनुमान बैठे हुए हैं. ज्ञात हो कि माता अंजना के गोद मे बाल हनुमान का यह पूरे झारखंड में एकमात्र मंदिर है. यहां प्रति वर्ष हनुमान जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाने के लिए पहुंचते है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-chhau-festival-started-in-the-district-with-jhumkeshwari-puja-after-corona/">आदित्यपुर

: कोरोना के बाद झुमकेश्वरी पूजा के साथ जिले में छऊ महोत्सव का हुआ आगाज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही