Search

 
 
 

जमशेदपुर : जनता की समस्याओं का समाधान करना मेरी प्राथमिकता- बन्ना गुप्ता

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को कदमा स्थित कार्यलय में जनता दरबार लगाया. इस दौरान उन्होंने जनता दरबार में आए लोगों की बारी-बारी से समस्याएं सुनी. कुछ मामलों का मंत्री ने मौके पर ही समाधान किया. बाकी समस्याओं को संबंधित विभागों को अग्रसारित किया. जनता दरबार में काफी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे. जिसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, चिकित्सा संबंधि समस्या, पेयजल की समस्या, सड़क, नाली एवं साफ-सफाई से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-antus-family-remained-tajia-for-6-generations-glimpse-of-ganga-jamuni-tehzeeb/">हजारीबाग:

6 पीढ़ियों से अंतू का परिवार बना रहा ताजिया, गंगा-जमुनी तहजीब की झलक

जनता के हितों का रखा जाएगा ध्यान

जनता दरबार में मौजूद लोगों से मंत्री ने कहा कि मौजूदा झारखंड सरकार जनता के हितों के लिए कार्य कर रही है. जनता की मुलभूत समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है. ज्ञात हो कि शहर प्रवास पर रहने के दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रविवार को अपने कदमा स्थित आवासीय कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन करते हैं. मौके पर फरीयादियों के अलावे काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही