Search

 
 
 

जमशेदपुर : प्रेम-प्रसंग में की गई नागी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर एक स्थित केंदूकोचा निवासी 32 वर्षीय नागी लकरा की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी. नागी का शव घर के पीछे खेतों में बरामद किया गया था. नागी के गले और पेट में वार किया गया था. नागी की भाभी सुप्रिया लकरा ने बताया कि नागी की शादी हुए 10 साल से ज्यादा हो गए है. शादी के बाद से ही वह पति से अलग रह रही थी. अपने मायके केदूकोचा में रह रही थी. डिमना डैम के पास स्थित एक होटल में बरतन धोने का काम करती थी. हमेशा अपने फोन पर किसी से बात किया करती थी. रविवार सुबह नागी का शव खेतों में पाया गया था. परिजनों ने आशंका जताई है कि प्रेम प्रसंग में नागी की हत्या की गई है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mla-laid-the-foundation-stone-of-road-construction-work/">चाईबासा

: विधायक ने सड़क निर्माण का कार्य का किया शिलान्यास

नहीं मिला नागी का मोबाइल

इधर, पुलिस को नागी का मोबाइल नहीं मिल पाया है. पुलिस नागी के कॉल डिटेल के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किस-किस से बात करती थी. पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि वह बस्ती के ही एक युवक से बात करती थी. पुलिस प्रेम-प्रसंग में हत्या के बिंदू पर जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें :सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-pm-residence-being-built-on-government-land-in-dhatkidih/">सरायकेला

: धातकीडीह में सरकारी जमीन पर बन रहा पीएम आवास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही