Search

 
 
 

जमशेदपुर : भविष्य की राह बेहतर बनाने को प्रेरक है नामधारी की आत्मकथा - हरिवंश

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष एवं 15वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर इंदर सिंह नामधारी की आत्मकथा एक सिख नेता की दास्तान का विमोचन बुधवार को मोती लाल नेहरु स्कूल के सभागर में संपन्न हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह उपस्थित थे. इंदर सिंह नामधारी की आत्मकथा सिख नेता की दास्तान पुस्तक का विमोचन करते हुए राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि यह आत्मकथा उन लोगों के लिए प्रेरक है जो राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ने को ईमानदारीपूर्ण कार्य कर रहा है. उन्होंने कहा कि इंदर सिंह नामधारी को रजनीति का लंबा अनुभव है उनकी पुस्तक मोती के समान है और उनके जीवन से नई दृष्टि और संघर्ष की ताकत मिलती है. सृजनात्मक कदम उठाने का साहस इस पुस्तक से मिलता है और शासन-प्रशासन लोकतंत्र की खूबसूरती इसमें दिखती है. हरिवंश ने कहा कि नामधारी ने किताब को बेबाक ईमानदारी से लिखा है और अपनी कमजोरियों पर भी प्रकाश डाला है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bjp-mandal-started-public-relations-distributed-laddoos-after-babulal-became-state-president/">आदित्यपुर

: भाजपा मंडल ने चलाया जनसंपर्क, बाबूलाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर लड्डू बांटे

नई पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक हैं इंदर सिंह नामधारी : सरयू राय

पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता कुणाल सारंगी ने बतौर समीक्षक कहा कि सिख होने के बावजूद ईमानदारी पूर्वक लोगों का शानदार प्रतिनिधित्व किया है. उनकी जीवनी से ऊर्जा मिलती है. पाकिस्तान से आए और यहां उन्होंने राजनीति के नए मापदंड स्थापित किए जिन्होंने जाति धर्म जैसी संकीर्णता को ढाह दिया. उनके तीन मंत्र प्रयास, प्रारब्ध और प्रार्थना वास्तव में धर्म और राजनीति को सुचिता की राह पर ले चलते हैं. विधायक एवं भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संरक्षक सरयू राय ने कहा कि इंदर सिंह नामधारी के जीवन की सादगी, ईमानदारी, बेबाकपन, विधायी अनुभव, शासन प्रशासन के अनुभव झारखंड में उन्हें अलग मुकाम देती है और जो नई पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक है. पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो ने झारखंड राज्य के अलग निर्माण में इंदर सिंह नामधारी की भूमिका को स्मरण किया और इसका श्रेय भी उन्हें दिया. इस अवसर पर वाणी प्रकाशन के प्रबंध निदेशक एवं चेयरमैन अरुण माहेश्वरी, दैनिक प्रभात खबर के स्थानीय संपादक संजय मिश्रा, झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने विचार रखे. अध्यक्षता गुरदीप सिंह पप्पू ने की जबकि संचालन कुलविंदर सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने किया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-selection-camp-for-state-level-kho-kho-competition-on-nine/">चांडिल

: राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन शिविर नौ को

उपसभापति ने कई लोगों को किया सम्मानित

इस मौके पर सामाजिक के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले रविंद्र कुमार मिश्रा, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता नीरज सिंह, आरजे स्मिता कुमारी, संदीप कुमार मुरारका अभिषेक अग्रवाल गोल्डी स्पेशल एथलीट के राष्ट्रीय कोच राजकुमार सिंह, जेएफसी यूथ टीम के कोच जगन्नाथ बेहरा, होटल क्रूज के एमडी हरजीत सिंह बिट्टू, झारखंड बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला, खादी बोर्ड के मनोज सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी प्रधान कुलदीप सिंह, तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव इंदरजीत सिंह, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की चेयरपर्सन बीबी कमलजीत कौर प्रधान रविंदर कौर सुखदीप कौर कमलजीत कौर गिल, अमरजीत सिंह, खालसा क्लब के ट्रस्टी संता सिंह टिनप्लेट यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट परविंदर सिंह सोहल को उपसभापति द्वारा सम्मानित किया गया.

यह लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश सारंगी सामाजिक कार्यकर्ता, डॉ मिनी सारंगी, तुलसी भवन के सचिव प्रसनजीत तिवारी पूर्व छात्र नेता रविंद्र नाचोगे, जमशेदपुर बार एसोसिएशन संचालन समिति के सदस्य अधिवक्ता त्रिलोक नाथ ओझा अधिवक्ता भावेश कुमार, चंचल सिंह सुरजीत सिंह खुशीपुर बलविंदर सिंह सुखविंदर सिंह अमरजीत सिंह, केपी सिंह बंसल, भाजमो अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, संजीव आचार्य, चंद्रशेखर राव, स्वर्णरेखा बर्निंग घाट प्रबंधन कमेटी के गणेश राव सहित समाज के विभिन्न संगठनों के गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही