Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दूसरी बार निश्चय फाउंडेशन का नाम दर्ज

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : वर्तमान समय में हमारा समाज तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन विकास के इस दौर में अनगिनत मानवीय मुद्दे है, जिनको सुलझाने एवं बदलाव लाने के लिए बड़े पैमाने पर सामुदायिक सहभागिता से नि:स्वार्थ सामाजिक कार्य करने की आवश्यकता होती है. ऐसी ही भावनाओं को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष मार्च महीने के प्रत्येक तीसरे मंगलवार को विश्व सामाजिक कार्य दिवस के तौर पर मनाया जाता है. निश्चय के संस्थापक सचिव तरुण कुमार ने बताया कि आज विश्व सामाजिक कार्य दिवस के मौके पर झारखंड के ग्रामीण इलाकों में बच्चों, महिलाओं व युवाओं के मुद्दो पर सक्रिय सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन ने जनभागीदारी से बनाए गए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड को झारखंड के सुदूर इलाकों में सेवाए दे रहे सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं के नाम समर्पित किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-uisl-receives-the-excellence-in-consistent-tpm-commitment-award/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील यूआईएसएल को मिला एक्सीलेंस इन कंसिस्टेंट टीपीएम कमिटमेंट अवार्ड

2019 में भी लिम्का बुक में दर्ज हो चुका है नाम

संस्था ने कोरोना काल के शुरुआती महीनों में सामुदायिक भागीदारी से "सैनिटरी पैड रिलीफ कैंपेन" चलाकर सुदूर गांवों में रहनेवाली 10 हजार से ज्यादा जरूरतमंद बच्चियों व महिलाओं तक सैनिटरी पैड पहुंचाने का चुनौतीपूर्ण कार्य किया था. संस्था के इस अभूतपूर्व कार्य को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के 2020-22 संस्करण में स्थान मिला है. यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि यह एक स्थाई रिकॉर्ड है, इसे कभी तोड़ा नही जा सकता. माहवारी स्वच्छता जागरूकता कार्य हेतु संस्था का नाम दूसरी बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल किया गया है. इससे पहले संस्था के गिफ्ट सैनिटरी पैड फॉर रूरल गर्ल्स अभियान को 2019 में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में स्थान मिला था. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-nectar-rain-in-the-rice-bowl-farmers-are-happy/">बहरागोड़ा

: “धान के कटोरे” में हुई अमृत वर्षा, किसान हर्षित

इनका रहा सराहनीय योगदान

सैनिटरी पैड रिलीफ कैंपेन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण रूप से तरुण कुमार, बैद्यनाथ हांसदा, सूरज चक्रवर्ती, मीनाक्षी जाना, साजिद अहमद, अरविंद तिवारी, प्राण कृष्णा, पंचानन महतो, करिश्मा शर्मा, अंशु कुमारी, पूजा कुमारी, किशन नायर, सुरभि शर्मा, पूरबी घोष, नीतू सिंह, अनुपम पाल, संजय सोलोमन, पूनम महानंद, संतोष शर्मा, डॉ पोम्पी सेनगुप्ता, विकास प्रकाश, प्रज्ञा सिंह, दुर्गा मंडल, जलाधार पात्रा, सारा काजमी, लक्ष्मी कुमारी, पूजा प्रमाणिक, कल्पना, अरुण कुमार, सोनामुनी, अविनाश कुमार शर्मा, पूजा महतो, शिवेंद्र शास्त्री, अक्षिता शर्मा, अमरनाथ योगी, इप्सिता सिन्हा समेत सैकड़ों लोगों का सहयोग रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही