Jamshedpur ( Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारियों जुट गया है. चुनाव से पहले 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके मतदाताओं के अलावे छुटे हुए लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कवायद शुरु कर दी गई है. इसके लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2023 शुरू किया गया है. जिसके तहत 21 जुलाई से 21 अगस्त तक बीएलओ घर घर जाकर जिले में सत्यपान का कार्य करेंगे. इस अभियान के दौरान जिले के 1.7 लाख नए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से जोड़ा जाएगा. इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए बुधवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में उन्होंने बताया कि जिले में करीब 1 लाख 7 हजार मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाना है. इसके लिए बुधवार को ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, मास्टर ट्रेनर, कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए सिदगोड़ा टाउन हॉल में कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला में मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bssr-gave-memorandum-to-dc-in-the-name-of-union-labor-minister/">जमशेदपुर
: बीएसएसआर ने केंद्रीय श्रम मंत्री के नाम डीसी को दिया ज्ञापन
: इंटर सीआरपीएफ बटालियन हॉकी टूर्नामेंट के तीसरे दिन रोमांचकारी रहा मुकाबला
: आप सत्य के मार्ग पर चलो, प्रभु आपके साथ चलेंगे : डॉ संजीव
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/hari-jhandi-300x200.jpg"
alt="" width="300" height="200" /> मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाते सीईओ व डीसी[/caption] जिले के दौरे पर आए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रथ रवाना किया. साथ ही आकाश में गुब्बारे उड़ाकर सुदृढ़ प्रजातंत्र के लिए मतदाताओं के वृहत्तर सहभागिता का संदेश दिया. कार्यशाला में उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, एसडीएम धालभूम पीयूष सिन्हा, निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा, अपर उपायुक्त जयदीप तिग्गा, निदेशक एनईपी ज्योत्सना सिंह, एसओआर दीपू कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-xlri-will-have-a-brainstorm-on-the-subject-of-digital-public-infrastructure-and-fintech-on-july-22/">जमशेदपुर
: XLRI में 22 जुलाई को होगा डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर व फिनटेक विषय पर मंथन [wpse_comments_template]
: बीएसएसआर ने केंद्रीय श्रम मंत्री के नाम डीसी को दिया ज्ञापन
राज्य में 22 लाख लोगों का जुड़ेगा नाम
उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए के रवि कुमार ने कहा कि पूरे राज्य में करीब 22 लाख लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाना है. इस कार्य में 29 हजार 500 बीएलओ को लगाया गया है. उन्होंने सभी बीएलओ से कहा कि पिछले दो चुनाव का मतदान केन्द्रों का मतदान प्रतिशत कितना हुआ उसे देखें, अगर मतदान कम हुआ है तो समझें कि मतदाता सूची में गलती है. उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने से मतदान प्रतिशत खुद बढ़ जाएगा. शहरी क्षेत्र में मतदान कम होता है, ऐसे मतदान केन्द्रो पर विशेष रूप से फोकस कर कार्य करें. कहा कि बीएलओ की सक्रिय भागीदारी के बिना त्रुटिरहित एवं स्वच्छ मतदाता सूची नहीं बन सकती है. चुनाव आयोग ने शहरी क्षेत्र के ऐसे मतदान केन्द्रों को चिन्हित करते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यापक तैयारी की है जिसके तहत 18 वर्ष पूरा करने वाले युवा मतदाताओं को जागरूक करने के साथ-साथ उनके घर के सदस्यों को मतदान केन्द्रों तक ले जाने के लिए प्रेरित किया जाना शामिल है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-thrilling-competition-on-the-third-day-of-the-inter-crpf-battalion-hockey-tournament/">जमशेदपुर: इंटर सीआरपीएफ बटालियन हॉकी टूर्नामेंट के तीसरे दिन रोमांचकारी रहा मुकाबला
17 वर्ष की आयु पूरी कर चुके भी कर सकते हैं आवेदन
मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2024 के अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ना, हटाना, नाम व पता आदि त्रुटियों को शुद्ध करने, फोटो अपडेट करने आदि से संबंधित कार्य किये जा रहे हैं. भावी मतदाता जो 01 जनवरी 2014 को 18 वर्ष पूरा कर रहे हों, या जो व्यक्ति 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं अथवा 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई, 01 अक्टूबर को 18 वर्ष की उम्र पूरी करेंगे उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाना है. साथ ही जिसमें वैसे युवा मतदाता जिनकी उम्र 17 वर्ष पूरी हो गई हो वे भी अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए आवेदन दे सकते हैं. इसके लिए बीएलओ के माध्यम से फॉर्म 6 भरना होगा. जबकि नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 तथा एनआरआई मतदाता के लिए फॉर्म 6ए भरकर अपना नाम जोड़वा सकते हैं. किसी तरह के संशोधन के लिए फॉर्म 8 में आवेदन कर सकते हैं. वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से मतदाता स्वयं आनलाइन आवेदन दे सकते हैं. यह ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है अथवा चुनाव आयोग के वेबसाइट voters.eci.gov.in पर भी आवेदन जमा कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-walk-on-the-path-of-truth-god-will-walk-with-you-dr-sanjeev/">जमशेदपुर: आप सत्य के मार्ग पर चलो, प्रभु आपके साथ चलेंगे : डॉ संजीव
सीईओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया रथ
[caption id="attachment_704772" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="200" /> मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाते सीईओ व डीसी[/caption] जिले के दौरे पर आए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रथ रवाना किया. साथ ही आकाश में गुब्बारे उड़ाकर सुदृढ़ प्रजातंत्र के लिए मतदाताओं के वृहत्तर सहभागिता का संदेश दिया. कार्यशाला में उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, एसडीएम धालभूम पीयूष सिन्हा, निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा, अपर उपायुक्त जयदीप तिग्गा, निदेशक एनईपी ज्योत्सना सिंह, एसओआर दीपू कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-xlri-will-have-a-brainstorm-on-the-subject-of-digital-public-infrastructure-and-fintech-on-july-22/">जमशेदपुर
: XLRI में 22 जुलाई को होगा डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर व फिनटेक विषय पर मंथन [wpse_comments_template]
Leave a Comment