Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नाम्या स्माइल फाउंडेशन एवं वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने दिव्यांग को दिया स्मार्ट स्टिक

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : नाम्या स्माइल फाउंडेशन एवं वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने सोमवार को मानुषमुड़िया गांव की नेत्रहीन सावित्री बारिक को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया. उल्लेखनीय है कि बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया गांव की सावित्री बारिक की आंखों की रोशनी सालों पहले चली गई. इसके बाद वे देख पाने में असमर्थ हैं. उनके परिवार वालों ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी को इस बात की सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से सावित्री को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया. इसे भी पढ़ें : सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-lakshmi-gagrai-became-the-block-head-vasudev-mahto-as-the-deputy-head/">सरायकेला:

लक्ष्मी गागराई बनीं प्रखंड प्रमुख, वासुदेव महतो उपप्रमुख
स्मार्ट स्टिक मिलने से अब वे आस-पास घूम सकेंगी. इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. सावित्री बारिक ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन और वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रति आभार जताया. इस अवसर पर अर्जुन पूर्ति, गौर दे, नन्दलाल कुंडू, बबलु गिरी, मदन घटवारी, नन्दलाल गिरी, अर्जुन भोल, बिदेश गोप, राम कालिन्दी, राहुल बारीक, रिंकू साधु, मिठुन बारिक, बिभास चन्द, राजू चन्द, झन्टू चन्द, रबी गिरी, मंटू दास, फागु मंडल, मानस चन्द सहित अन्य युवा मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही