Search

 
 
 

जमशेदपुर : मकदमपुर में नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने किया भोजन का वितरण

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : 29 जून को हुई जोरदार बारिश के कारण परसुडीह के मकदमपुर क्षेत्र की स्थिति इतनी भयावह हो गई थी कि पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया था. क्षेत्र में जलस्तर बढ़ जाने से पचास से अधिक घर डूब गए थे. जिससे मखदुमपुर क्षेत्र के महतो पाड़ा व अन्य इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गयी थी. रविवार को शहर की सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मकदमपुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से बात कर उनकी समस्याओं एवं बाढ़ से उत्पन्न हालात का जायजा लिया. इस दौरान संस्था की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र महतो पाड़ा में राहत शिविर लगाकर भोजन का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-dozens-of-supporters-joined-jmm-in-the-reception-the-mla-welcomed/">चाकुलिया

: स्वागत समारोह में दर्जनों समर्थक झामुमो में शामिल, विधायक ने किया स्वागत

आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव से की बात

कुणाल षाड़ंगी ने राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव से फोन पर बात की और उन्हें बाढ़ से उत्पन्न परेशानियों से अवगत कराया. कुणाल ने विभाग के सचिव से सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा जल्द से जल्द पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचाने का आग्रह किया. मौके पर समाजसेवी बिमल बैठा, आकाश श्रीवास्तव, रितिका श्रीवास्तव, निधि केडिया, सुमित श्रीवास्तव, सन्नी सिन्हा, सतप्रित सिंह, धवल सेठ, के सूर्या राव, पूर्णेंदु आचार्य, जीतू कुमार समेत संस्था के अन्य सदस्यगण एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही