Search

 
 
 

जमशेदपुर : नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने ग्रेजुएट कॉलेज में चलाया जोहार पीरियड अभियान

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : नाम्या स्माइल फाउंडेशन द्वारा सोमवार को ग्रेजुएट कॉलेज में जोहार पीरियड अभियान के तहत बी.एड विभाग एवं एनसीसी छात्राओं के बीच 500 मेंस्ट्रूपीडिया कॉमिक्स बुक का वितरण किया गया. नाम्या स्माइल फाउंडेशन तथा रोटरी क्लब ऑफ और टाटा स्टील के संयुक्त प्रयास से ग्रेजुएट कॉलेज के बी.एड विभाग में लड़कियों को पीरियड वर्कशॉप के माध्यम से शिक्षित एवं जागरूक किया गया. इस कार्यशाला में 500 से ज्यादा छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया. उनके बीच जोहार पीरियड्स अभियान के तहत मेंस्ट्रूपीडिया कॉमिक्स बुक का वितरण किया गया. आज भी महवारी की बात जानना उतना सहज नहीं हो पाया है. इसी को ध्यान में रखकर मेंस्ट्रूपीडिया के साथ नाम्या स्माइल फाउंडेशन हाथ मिलाकर काम कर रही है. दोनों के संयुक्त तत्वधान में आयोजित इस अभियान के तहत स्कूल और कॉलेज के छात्रों को माहवारी की प्रक्रिया को आसानी से समझाने वाली कॉमिक्स पुस्तकों का वितरण किया. संस्था के सदस्य ध्वनि अरदेसा ने मेंस्ट्रूपीडिया कॉमिक्स के माध्यम से बीएड छात्रों को माहवारी और उनसे जुड़ी सभी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : युवती">https://lagatar.in/matter-of-getting-a-sit-down-meeting-with-the-girl-the-victim-said-rakhi-tied-under-pressure/">युवती

से उठक-बैठक कराने का मामला : पीड़िता ने कहा- दबाव में बांधी राखी
इस मौके पर संस्था के संस्थापक कुणाल सारंगी ने कहा की माहवारी को लेकर आज समाज में लोग खुलकर बात करने को तैयार नहीं है. इसमें अब बदलाव की जरूरत है. उन्होंने कहा कि इस बदलाव की शुरुआत माहवरी के प्रति बच्चियों को शिक्षित और जागरूक करने की है. ग्रेजुएट कॉलेज के प्राचार्य डॉ मुकुल खंडेलवाल ने कुणाल सारंगी को पौधे एवं शॉल देकर सम्मानित किया. प्राचार्य डॉ मुकुल खंडेलवाल ने कहा कि माहवारी से छात्राओं को डरने की जरूरत नहीं है. बल्कि यह समान्य प्रक्रिया है. इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्य निधि केडिया रोटरी क्लब के सदस्य निकिता मेहता, गर्विता टोंक, बीएड के विभागाध्यक्ष डॉ विशेश्वर यादव,डॉ मुकुल भेगराज, राकेश पांडे के अलावा शिक्षिका डॉक्टर अपराजिता, डॉक्टर पूनम ठाकुर, डॉक्टर श्वेता बागडे, जया शर्मा, दीपिका कुजुर, प्रियंका कुमारी, इंदु सिन्हा, रानी सिंह, प्रेमलता के अलावा छात्रा वर्तिका, सुरभि, सोनी, नेहा, शेफाली, ममता, काजल, मौमिता, निकिता, बिना, रश्मि ,जानवी, गुड़िया, मनीषा, रंजना, नेहा, मेघा, पूजा, ज्योति, स्वाति, रुचि काजल, पुष्पा, रतन प्रिया उपस्थित थी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही