Search

जमशेदपुर : नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने 70 बच्चों को जूलॉजिकल पार्क का भ्रमण कराया

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने शनिवार को वुशु प्लेयर्स ट्रेनिंग सेंटर बालिगुमा और बिरसा महिला समिति के 70 बच्चों को जूलॉजिकल पार्क का भ्रमण कराया. जहां बच्चों ने पार्क में जीव जन्तु को देखा एवं उसके बारे में जानकारी प्राप्त की. वुशु प्लेयर्स ट्रेनिंग सेंटर बालिगुमा, मानगो क्लब में गरीब बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है. वहीं बिरसानगर के गरीब बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए बेहतर शिक्षा प्रदान करने में बिरसा महिला समिति अहम भूमिका निभा रही है. शनिवार को दोनों संस्था के लगभग 70 बच्चों को जीव-जंतु के बारे में अहम जानकारी देने और पर्यावरण को बेहतर रूप से जानने के लिए बच्चों को सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी के सहयोग से टाटा जू में भ्रमण कराया गया. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-former-mla-felicitated-babita-who-brought-91-in-matriculation/">मुसाबनी

: मैट्रिक में 91% लाने वाली बबीता को पूर्व विधायक ने किया सम्मानित

बच्चों को शिक्षा के साथ खेल में भी दिशा देने का है प्रयास

इन सभी बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी बेहतर दिशा देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. बच्चों को यह बताने का प्रयास किया गया कि जीवन में जीव जंतु और पर्यावरण हमारे लिए कितने महत्वपूर्ण हैं. हमें जीव-जंतु एवं पर्यावरण का हमेशा संरक्षण करना चाहिए क्योंकि जीव जंतु के जीवित रहने से ही हमारा पर्यावरण सुरक्षित रह सकता है. बच्चों ने टाटा जू के म्यूजियम से कई सारे जीव जंतु के अवशेषों को स्पर्श कर नए अनुभव प्राप्त किया. इस अवसर पर विजय सोए, नीरज गोप, सुलोचना देवी मुंडा, रिशु केसरी, तहसीन हाशमी व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp