Search

 
 
 

जमशेदपुर : नराकास ने की संयुक्त हिंदी तकनीकी कार्यशाला आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति (नराकास) द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा एवं केनरा बैंक के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी तकनीकी कार्यशाला का आयोजन बिष्टुपुर में किया गया. इस अवसर पर प्रधान आयकर आयुक्त सह नराकास के उपाध्यक्ष शिशिर धमीजा ने कहा कि हिंदी का हमारे जीवन में एक बहुत महत्वपूर्ण स्थान है. राजभाषा हिंदी में कार्य करना अत्यधिक गौरव की बात है एवं सभी कार्यालयों में कार्यालय प्रपत्र राजभाषा हिंदी में ही संपादित किए जाने चाहिए. कार्यालय के कामकाज में सहजता लाने के लिए राजभाषा हिन्दी का प्रयोग आवश्यक है साथ ही इसे मन से अपनाना अति आवश्यक है. राजभाषा हिन्दी सामाजिक समरसता और सद्भावना का प्रतीक है. इससे हमारी राजभाषा हिन्दी का प्रसार-प्रचार ही नहीं होगा बल्कि प्रशासनिक एवं वैज्ञानिक कार्यों के राजभाषा हिन्दी में किये जाने का सुखद एवं प्रेरणादायक वातावरण भी सृजित होगा. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-former-prime-minister-rajiv-gandhi-remembered-on-birth-anniversary/">मुसाबनी

: जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

कार्यशाला में सरकारी कार्यालयों के 80 से अधिक लोगों ने भाग लिया

संचालन केनरा बैंक की राजभाषा प्रबंधक गुड्डी एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के वरिष्ठ प्रबंधक राजभाषा मौमिता दास साहा ने एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. (प्रो.) पुरुषोत्तम कुमार ने किया. कार्यशाला में नगर भर के सरकारी कार्यालयों के 80 से अधिक अधिकारियों एवं कार्यालय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रधान आयकर आयुक्त शिशिर धमीजा विशिष्ट अतिथि आयकर आयुक्त अजय कुमार सिंह सम्मानित अतिथि एनआईटी, जमशेदपुर के प्रो. संजय कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष प्रकाश सिन्हा, केनरा बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपांकर श्रीज्ञान एवं संयुक्त निदेशक, राजभाषा सह नराकास सचिव डॉ. (प्रो.) पुरुषोत्तम कुमार उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही