Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नारायण रेकी सत्संग परिवार का "जीवन जीने का नया अंदाज" कार्यक्रम 11 जून को

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : नारायण रेकी सत्संग परिवार टाटा नगर की ओर से "जीवन जीने का नया अंदाज" कार्यक्रम का आयोजन 11 जून (रविवार) को फेसी ऑडिटोरियम लोयला स्कूल में किया जाएगा. आयोजन की मुख्य वक्ता रेकी ग्रैंड मास्टर नारी रत्न राजेश्वरी मोदी राज दीदी है. टाटानगर सेंटर की हेड उमा अग्रवाल सुल्तानिया एवं प्रीति अग्रवाल सुल्तानिया ने बताया कि 11 जून की सुबह दीदी की पावन वाणी सुनेंगे. कार्यक्रम में भाइयों को भी आना चाहिए, क्योंकि उन्हें भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. जिससे उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होंगे. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-mothers-interactive-session-organized-at-sant-nandlal-smriti-vidya-mandir/">घाटशिला

: संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में मदर्स इंटरेक्टिव सत्र आयोजित

15 साल से बड़े सभी लोग ले सकते है भाग

15 साल से बड़े सभी लोग इस कार्यक्रम में आ सकते हैं. दीदी की पावन दिव्य वाणी के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा. शाम के सत्र में बेलडीह क्लब के एक हॉल में दीदी के सानिध्य में वरदान रेकी की क्लास होगी. नारायण रेकी और करुणा रेकी का क्लास किया है, वही लोग वरदान रेकी का क्लास कर सकते हैं. उन्होंंने बताया कि नारायण रेकी सत्संग परिवार की संस्थापिका और विश्व प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर  राजेश्वरी जी मोदी है, जिन्हें हम प्यार से राज दीदी कहते हैं. नारायण रेकी सत्संग परिवार एक सामाजिक संगठन है जिसका उद्देश्य हर इंसान तन-मन-धन  से स्वस्थ हो, हर घर में सुख शांति समृद्धि हो, हर व्यक्ति उन्नति प्रगति सफलता प्राप्त करें. इसे भी पढ़ें :सैक्रेड">https://lagatar.in/case-of-beating-of-student-in-sacred-heart-school-chianki-demand-for-high-level-inquiry-from-dc/">सैक्रेड

हार्ट स्कूल चियांकी में छात्र की पिटाई का मामला, डीसी से उच्च स्तरीय जांच की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही