Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : देश की अग्रणी इंजिनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान नारायणा आईआईटी, नीट एकेडमी, जमशेदपुर द्वारा इस्टर्न रिजन (झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा) का पहला सीओ कैम्पस का जमशेदपुर में शुभारंभ किया जा रहा है. नारायणा जमशेदपुर केन्द्र के निदेशक श्याम भूषण ने बताया कि इस अनूठे सीओ प्रोग्राम में कक्षा दसवीं से ग्यारहवीं में जा रहे 20-20 छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा जो की आईआईटी, जेईई-2025 एवं नीट-2025 में शामिल होगें. इस प्रोग्राम में जो भी छात्र इसमें चयनित होंगे उनको इस लेवेल की तैयारी कराई जाएगी कि उन विद्यार्थियों को नेशनल एवं रिजनल लेवल का टॉप रैंक प्राप्त हो. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-release-of-a-book-written-on-yugpurush-vinay-das-babaji-on-march-30/">जमशेदपुर
: युगपुरुष विनय दास बाबाजी पर लिखी पुस्तक का विमोचन 30 मार्च को
: महिला से दुष्कर्म व अप्राकृतिक यौनाचार का आरोपी मुखे गिरफ्तार
: युगपुरुष विनय दास बाबाजी पर लिखी पुस्तक का विमोचन 30 मार्च को
साक्षात्कार के बाद छात्रों का होगा चयन
सीओ प्रोग्राम में चयनित छात्र-छात्राओं को नारायणा द्वारा पूरी तरह से निःशुल्क तैयारी कराई जाएगी, इसके अलावें बाहर से आने वाले चयनित छात्र-छात्राओं को निःशुल्क रहने एवं खाने की सुविधा प्रदान की जायेगी. सीओ प्रोग्राम में छात्र-छात्राओं का चयन विभिन्न स्तरों पर प्रवेश परीक्षा एवं साक्षात्कार द्वारा किया जाएगा. प्रवेश परीक्षा दो फेज में होगी, जिसमें की प्रथम फेज की परीक्षा 5 फरवरी को संपन्न हुई, जिसमें छात्रों एवं अभिभावकों का काफी उत्साह देखने को मिला. दूसरी फेज की परीक्षा 2 अप्रैल 2023 (रविवार) को आयोजित की जायेगी. इसके बाद दोनों फेजों से चयनित छात्र-छात्राओं का प्रत्येक विषय के विशेषज्ञ शिक्षक द्वारा साक्षात्कार के बाद छात्रों का अंतिम रुप से चयन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-rape-and-unnatural-sex-with-a-woman-arrested/">जमशेदपुर: महिला से दुष्कर्म व अप्राकृतिक यौनाचार का आरोपी मुखे गिरफ्तार
Leave a Comment