Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जेईई मेन में नारायणा के छात्रों का धमाकेदार प्रदर्शन, अरित्रा कोलाय को अखिल भारतीय स्तर पर मिला 1833वां रैंक

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकची स्थित इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान ‘‘नारायणा आईआईटी./नीट एकेडमी, के छात्र-छात्राओं का जेईई मेन-2023 में धमाकेदार प्रदर्शन रहा है. नारायणा जमशेदपुर सेन्टर के निदेशक श्याम भूषण ने कहा कि जेईई मेन-2023 के रिजल्ट में नारायणा जमशेदपुर सेन्टर से छात्र अरित्रा कोलाय को ऑल इंडिया रैंक 1833 प्राप्त हुआ है तथा जे.ई.ई.(मेन)-2023 के रिजल्ट में जमशेदपुर सेन्टर से जेईई एडवांस-2023 के लिए अभी तक कुल 148 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है. हालांकि इसकी गणना अभी भी जारी है, जिसमें और अधिक छात्रों के सफल होने की संभावना है. साथ ही जेईई मेन-2023 में ऑल इंडिया रैंक 60 हजार के अन्दर कुल 52 छात्रों ने अभी तक रैंक हासिल किया है. इसे भी पढ़ें : JEE">https://lagatar.in/jee-main-result-jamshedpur-more-than-one-thousand-students-of-jamshedpur-got-jee-advanced-ticket-tushar-sinha-kolhan-topper/">JEE

Main Result जमशेदपुर : जमशेदपुर के एक हजार से अधिक छात्रों को मिला जेईई एडवांस का टिकट, तुषार सिन्हा कोल्हान टॉपर
संस्थान की ओर से फिलहाल जेईई मेन-2023 में जेनरल कटेगेरी में ऑल इंडिया रैंक 50 हजार के अन्दर रैंक पाने वाले अपने छात्रों की सूची जारी की गई है. इनमें अरित्रा कोलाय (रैंक 1833), सुमित कुमार (रैंक 3927), शिवान्स सिंह (रैंक 9710), सोमेश गोराई (रैंक 19710), अर्चिसा पाल (रैंक 24195), इनदरदीप सिंह (रैंक 26053), रिषभ सिंगरौर (रैंक 30174), दिव्यांस दत्ता (रैंक 37367), आदित्य पाठक (रैंक 37895), उत्कर्ष वर्णवाल (रैंक 40027), प्रशान कुमार शर्मा (रैंक 40627), पुस्कर (रैंक 40712), अमित कुमार महतो (रैंक 42125), तनिष्का पैरा (रैंक 43241), कुमार साहेब (रैंक 44906), सयान्तन मंडल (रैंक 46331), हर्षित द्विवेदी (रैंक 46614), आयुष कुमार (रैंक 47339), कौशल कुमार (रैंक 47906) व अन्य शामिल हैं. श्री भूषण ने छात्रो के उज्जवल भविष्य की कामना करतेत हुए कहा कि ये छात्र-छात्राएं आगामी जेईई एडवांस-2023 की परीक्षा में भी शहर के टॉपर होंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही