Search

जमशेदपुर : नारायणा का स्कालास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (एनएसएटी) के 18वें संस्करण का अनावरण, टाॅप रैकर्स को मिलेगा करोड़ों के कैश अवार्ड

Jamshedpur (Anand Mishra) : साकची स्थित इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान ‘‘नारायणा आई.आई.टी./नीट एकेडमी द्वारा रविवार को अखिल भारतीय स्तर पर नारायणा स्काॅलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (एनएसएटी) के 18वें संस्करण का अनावरण किया गया. इस परीक्षा का आयोजन भारत के 27 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में 300 शहरों के 3000 से अधिक स्कूलों में 01 अक्टूबर, 15 अक्टूबर एवं 29 अक्टूबर को ऑफलाइन और 08 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2023 तक ऑनलाइन मोड में किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : देश">https://lagatar.in/13-13-lakh-girls-and-women-went-missing-in-the-country-between-2019-and-2021-home-ministry/">देश

में 2019 से 2021 के बीच 13.13 लाख लड़कियां और महिलाएं लापता हुईं :  गृह मंत्रालय
इस प्रतियोगिता परीक्षा में छात्र संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट nsat.narayanagroup.com पर घर बैठे ऑनलाइन आदेवन कर सकते हैं या नजदीकी नारायणा केन्द्र पर जाकर परीक्षा से 5 दिन पहले तक आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा शुल्क 100 रुपया है तथा उपरोक्त वेबसाइट पर परीक्षा का सिलेबस, सेम्पल प्रश्न पत्र तथा परीक्षा की सारी जानकारी उपलब्ध है. इस तरह का आयोजन न केवल जमशेदपुर बल्कि भारत में अपने आप में एक अनूठी पहल है, जिसके माध्यम से सातवीं कक्षा से लेकर ग्यारहीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों की तैयारी को गति देने के लिए नारायणा की यह पहल काफी उत्साहवर्धक साबित होती है. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-sushant-mitra-who-bowls-at-a-speed-of-140-km-per-hour-is-selected-in-the-uk-camp-of-mumbai-indians/">रांचीः

140 KM प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले सुशांत मिश्रा का चयन मुंबई इंडियंस के यूके कैंप में
जमशेदपुर केन्द्र के निदेशक सह नारायणा कोचिंग सेन्टर के नेशनल एकेडिक हेड श्याम भूषण ने बताया कि यह परीक्षा के प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे इसमें साइन्स, मैथ्स एवं मेन्टल एबिलिटी से प्रश्न पूछे जाएगें. इस टेस्ट का मकसद छात्रों में प्रतियोगी क्षमता विकसित करना है. यही नहीं इस टेस्ट के जरिए छात्र ऑल इंडिया लेवल पर अपनी रैंकिंग भी जान सकते हैं, साथ ही साथ विद्यार्थियों को ये जानने का मौका मिलेगा कि अभी तक उनकी एनटीएसई, ओलिमपियाड, केवीपीवाई, आईआईटी, नीट एवं विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा का कितनी तैयारी हो चुकी है. श्री भूषण ने बताया कि इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्रों में से राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष रैंक पाने वाले छात्रों को लाखों कैश अवार्ड पाने का अवसर मिलेगा, साथ ही जो विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे, उस छात्र को नारायण के किसी भी कोर्स में दाखिला लेने पर 100 प्रतिशत तक स्काॅलरशिप प्रदान की जाएगी. इसे भी पढ़ें : ओमान">https://lagatar.in/many-laborers-of-hazaribagh-district-stranded-in-oman-appealed-to-return-to-their-homeland/">ओमान

में फंसे हजारीबाग जिले के कई मजदूर, लगाई वतन वापसी की गुहार 
श्री श्याम भूषण ने बताया कि नारायणा स्काॅलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (एनएसएटी) की परीक्षा में जिस स्कूल के छात्र टाॅपर होंगे उस स्कूल एवं संस्थान को कैश अवार्ड के साथ-साथ टाॅफी प्रदान की जाएगी. साथ ही साथ इस परीक्षा का उद्देश्य यह है कि कोई भी प्रतिभाशाली छात्र आर्थिक चुनौतियों के कारण अपने सपनों से समझौता न करें क्योंकि नारायणा ग्रुप ऐसे छात्रों को आगे लाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-cost-of-education-is-increasing-rapidly/">जमशेदपुर

: तेजी से बढ़ रहा शिक्षा का खर्च
नारायण एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के निदेशक, डॉ पी सिंधुरा और पी शरानी ने कहा, “एनएसएटी 2023 का 18वां संस्करण पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और बेहतर होगा. एनएसएटी 2023 देश भर के 3000 से अधिक स्कूलों के छात्रों तक पहुंचेगा, जिससे छात्रों को अपनी योग्यता प्रदर्शित करने के लिए एक सुविधाजनक और सकारात्मक वातावरण प्रदान किया जाएगा. परीक्षा में एक व्यापक पाठ्यक्रम शामिल है, जिसमें विज्ञान, गणित, मानसिक क्षमता जैसे विषयों को शामिल किया गया है, जिसमें क्रिटिकल थिंकिंग को प्रोत्साहित करने वाले प्रश्न शामिल हैं. एनएसएटी 2023 का एक मुख्य आकर्षण छात्रों के लिए छात्रवृत्ति सुरक्षित करने का अवसर है. 100 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति उपलब्ध होने से, योग्य उम्मीदवार अपनी शैक्षिक आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता से लाभ उठा सकते हैं. चार दशकों की विरासत के साथ, नारायण एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस ने हर साल नए मानक स्थापित करके शिक्षा के क्षेत्र में लगातार स्तर बढ़ाया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//