Search

 
 
 

जमशेदपुर : नरेंद्र मोदी विचार मंच ने बांटा राष्ट्रीय ध्वज

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : नरेंद्र मोदी विचार मंच झारखंड ने "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम के तहत सोनारी बिरसा बस्ती, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज एवं ग्रेजुएट कॉलेज के आस-पास राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष 22 जुलाई को "हर घर तिरंगा" अभियान की शुरुआत की थी. इस वर्ष भी 13 से 15 अगस्त तक "हर घर तिरंगा" अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत समस्त देशवासियों से इस अभियान में भाग लेने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-everyone-should-cooperate-in-making-kolhan-division-drug-free-manoj-kumar/">चाईबासा

: कोल्हान प्रमंडल को ड्रग्स मुक्त बनाने में सभी करें सहयोग – मनोज कुमार

भारतीय ध्वज राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है - विनोद राणा 

मंच के प्रदेश अध्यक्ष विनोद राणा ने कहा कि भारतीय ध्वज स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है. हर भारतीयों को इस अभियान से जुड़कर राष्ट्रीय एकता का परिचय देना चाहिए. इसके साथ ही तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर "हर घर तिरंगा" वेबसाइट पर अपनी तस्वीरों को अपलोड करना चाहिए. जिला महामंत्री नीतीश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किये गये अभियान से हर भारतीयों के अंदर में देशभक्ति की भावना प्रबल होगी. इस अवसर पर डॉ. राजीव कुमार, बिनोद राणा, आश्वनी झा, सुजीत वर्मा, सोनू ठाकुर, रितेश सिंह, नितीश राय, शीतल कुमार, वीरेंद्र कुमार और सूरज ओझा उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही