Search

 
 
 

जमशेदपुर : नरेंद्र मोदी विचार मंच ने निःशुल्क आयुष्मान कार्ड कैंप का किया आयोजन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : नरेंद्र मोदी विचार मंच जमशेदपुर महानगर द्वारा रविवार को निःशुल्क आयुष्मान कार्ड कैंप का आयोजन सोनारी स्थित वीर मंच अखाड़ा में आयोजित किया गया. कैंप का उद्घाटन मंच के प्रदेश अध्यक्ष बिनोद राणा, प्रदेश संगठन मंत्री सुजीत वर्मा, वीर मंच अखाड़ा के सचिव दीपक यादव और जिला महामंत्री नितीश राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. रविवार को कुल 120 लोगों का निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया गया. उल्लेखनीय है कि देश के प्रधानमंत्री के द्वारा देश के करोड़ों गरीब और वंचित लोगों को चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए जन आरोग्य योजना की शुरुआत की गई है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jsca-inter-institutional-league-sersa-and-rsb-transmission-won-their-respective-matches/">चाईबासा

: जेएससीए अंतर संस्थानिक लीग : सेरसा व आरएसबी ट्रांसमिशन ने जीते अपने-अपने मैच

मंच इस तरह का आयोजन आगे भी करता रहेगा

आयुष्मान राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का अहम हिस्सा है जिसके द्वारा गरीब और वंचित लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाओं का निःशुल्क लाभ प्रदान किया जाता है. मंच के प्रदेश अध्यक्ष बिनोद राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार से प्रेरित होकर नरेंद्र मोदी विचार मंच जमशेदपुर महानगर के द्वारा यह कैंप आयोजित किया गया है. मंच आगे भी इस तरह के कैंप का आयोजन करता रहेगा. मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सोनू ठाकुर, नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिला उपाध्यक्ष ममता साहू, समाजसेवी शीतल कुमार, राहुल कुमार, पवन नाग, अभिषेक तथा अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही