Search

 
 
 

जमशेदपुर : आयुष अस्पताल में मनाया गया राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सदर अस्पताल स्थित आयुष अस्पताल में रविवार को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया. इस अवसर पर आयुष चिकित्सकों ने भगवान धनवंतरी की पूजा-अर्चना की. मौके पर जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आलोकचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि आयुर्वेद विज्ञान है और हर्रे, आंवला जैसी औषधीय चीजों का इस्तेमाल रसायन के रूप में करने से लोग स्वस्थ रह सकते हैं. हमारे आस पास कई तरह के पेड़-पौधे व वनस्पति हैं, जिसका औषधि और आहार दोनों रूप में उपयोग होता है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-bjp-leader-rajkumar-singh-distributed-diwali-gifts-among-the-sabar-families/">घाटशिला

: भाजपा नेता राजकुमार सिंह ने सबर परिवारों के बीच बांटे दीपावली के उपहार
यह सबसे पुरानी चिकित्सा पद्धति है, जिसमें जटिल रोगों का इलाज भी मौजूद है. रिटायर जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पीएन झा ने कहा कि पहले आयुर्वेद आया और फिर श्रृष्टि की रचना हुई. आयुर्वेद जीवन पद्धति है, चिकित्सा नहीं है. मौके पर डॉ. परमजीत, डॉ. जगमोहन, डॉ. नरेंद्र चंद्र मुर्मू, डॉ. रंधीर कुमार, डॉ. बालाजी, डॉ. साहिदा, डॉ. मथुरा, आलोक त्रिपाठी आदि मौजूद थे. इस अवसर पर औषधीय पौधों का भी नि:शुल्क वितरण किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही