Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : राष्ट्रीय नेत्रहीन फुटबॉल प्रतियोगिता : उत्तराखंड बना ओवर ऑल चैंपियन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन और दिव्यांग मार्गदर्शन ट्रस्ट जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित राष्ट्रीय नेत्रहीन फुटबॉल प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग में उत्तराखंड की टीम ओवर ऑल चैंपियन बनी. शनिवार को खेले गए पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में उत्तराखंड ने गुजरात को 1-0 से पराजित कर दिया वहीं महिला वर्ग में उत्तराखंड ने महाराष्ट्र को 1-0 से पराजित कर प्रतियोगिता का ओवर ऑल चैंपियन बना. जबकि पुरुष वर्ग में तीसरे स्थान के लिए केरला और मेघालय के बीच खेले गए मैच में पेनाल्टी शूटआउट में केरला ने मेघालय को 2-1 से पराजित कर दिया. शनिवार को आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा, विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाज सेवी शेखर डे, सम्मानित अतिथि के तौर पर भाजपा नेता भरत सिंह, विकास भारती के निदेशक फादर बीरेंद्र एवं क्रीड़ा भारती के शिव शंकर सिंह उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-saurabh-is-giving-the-message-of-environmental-protection-through-painting/">चांडिल

: चित्रकला के माध्यम से सौरभ दे रहे पर्यावरण संरक्षण का संदेश

महिला व पुरुष में 12-12 टीमों ने लिया हिस्सा

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर उत्तराखंड के शिवम सिंह नेगी, बेस्ट गोलकीपर सुजीत पीएस केरला, टॉप स्कोरर कंलिगशन डी मारक मेघालय, विष्णु वाघेला गुजरात और इमर्जिंग प्लेयर के तौर पर उत्तराखंड के तुषार कुमार को पुरस्कृत किया गया. महीला वर्ग में प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी उत्तराखंड की शीतल को परस्कृत किया गया. जबकि बेस्ट गोलकीपर के कंचन पटेल मध्यप्रदेश, टॉप स्कोरर अक्षरा उत्तराखंड और इमर्जिंग प्लेयर दीपाली कुमारी महाराष्ट्र को पुरस्कृत किया गया. इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में मेजबान झारखंड सहित पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, तेलंगाना, मेघालय, उड़ीसा, अरुणाचल प्रदेश, केरला, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश मध्य प्रदेश की महिला वर्ग में 12 और पुरुष वर्ग में 12 नेत्रहीन फुटबॉल टीमें शामिल हुई. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-kumardhubi-police-sent-the-accused-of-love-jihad-to-jail/">धनबाद:

कुमारधुबी पुलिस ने लव जेहाद के आरोपी को भेजा जेल

आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

इस आयोजन को सफल बनाने में श्याम शर्मा, डॉ. विजय मोहन सिंह, धीरज कुमार शर्मा, डब्ल्यू रहमान, सुबोध चंद्र चटर्जी, राकेश उंराव, एम अरशद, नरेश कुमार, उपेंद्र बानरा, गोमिया सुंडी, संतोष कुमार, नीलू संवैया, सोनी बानरा, देवकी सामड़, के गोपाल राव, शिवा राजू, प्रेम आनंद सामड़, शंभू मुखी डूंगरी, सिद्धू सोय, गणेश राम, रेंगो सुंडी, कोंडया पूर्ति, रमेश चंद्र सुंडी एवं आयोजन समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही