Search

 
 
 

जमशेदपुर : राष्ट्रीय नेत्रहीन महिला व पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता 17 मई से

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन और ब्लाइंड फुटबॉल एसोसिएशन झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय नेत्रहीन महिला और पुरुष के लिए चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 20 मई तक जमशेदपुर टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में होगा. उक्त जानकारी रविवार को प्रतियोगिता के निदेशक जगन्नाथ बेहरा ने भारत स्काउट एवं गाइड के कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों को दी. उन्होंने कहा कि झारखंड के जमशेदपुर शहर में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर नेत्रहीन पुरुष और महिला के लिए चार दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट 2023 का आयोजन किया जा रहा है. इस टूर्नामेंट में अब तक पुरुष एवं महिला वर्ग में कुल 12 राज्यों की टीमों के आने की अधिकारिक सूचना प्राप्त हुई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-initiative-of-mla-saryu-rai-the-work-of-construction-of-babudih-water-treatment-plant-has-been-resumed/">जमशेदपुर

: विधायक सरयू राय की पहल पर बाबूडीह वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण का कार्य पुनः शुरू

प्रतियोगिता में कुल 230 महिला व पुरुष खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

इस प्रतियोगिता में कुल 230 महिला और पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं जिन्हें 20 तकनीकी अधिकारी और 50 सहयोगी अधिकारी सहयोग करेंगे. बेहरा ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान तीन चक्र में टूर्नामेंट संपन्न किए जाएंगे. पहला चक्र लीग मैच का होगा जबकि दूसरा चक्र सेमीफाइनल और तीसरा चक्र फाइनल नॉकआउट आधार पर खेला जाना है. प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 6 से 10 बजे तक और शाम को 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया जाएगा. उन्होंने बताया कि सभी मैच आईबीएफएफ के नियमानुसार खेले जाएंगे. मैच की अवधि 60 मिनट की होगी. प्रत्येक टीम में 55 खिलाड़ी होंगे. प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से राजकुमार सिंह, नरेश कुमार, डब्ल्यू रहमान, चंद्रमणि मोदी, शंभू मुखी डूंगरी, राकेश उरांव, गोमिया सुंडी, उपेन्द्र बांद्रा और श्याम शर्मा उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही