Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : राष्ट्रीय दलित मुखी समाज ने उपायुक्त से की मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : राष्ट्रीय दलित मुखी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उपायुक्त से मुलाकात कर मृतक पूजा देवी के परिवार को सरकारी नौकरी व 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की. इस मौके पर समाज के अध्यक्ष चैतन मुखी ने बताया कि नौ जनवरी को एमजीएम अस्पताल में डॉक्टर व नर्स की लापरवाही से दलित महिला पूजा देवी व उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मृत्यु हो गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन उपायुक्त सुरज कुमार ने मामले की जांच करने के लिए एसडीओ की अध्यक्षता में एक टीम गठित की थी. साथ ही टीम को एक सप्ताह में रिर्पोट देने का निर्देश दिया गया था. लेकिन पांच माह बीतने के बाद भी पीड़ित परिवार को न्याय नही मिला है. उन्होंने कहा कि उपायुक्त विजया जाधव से पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है. एक माह में यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो दलित समाज आंदोलन करने को बाध्य होगा. इसे भी पढ़े जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-two-arrested-with-stolen-bike-in-telco/">जमशेदपुर:

टेल्को में चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही