Search

जमशेदपुर : पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां की उपस्थिति में राष्ट्रीय दलित मुखी समाज का किया गया गठन

Jamshedpur :  भुइयांडीह दुर्गा पूजा मैदान के समीप अतिथि भवन में पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां की उपस्थिति में बैठक की गई. इसमें सर्वसम्मति से राष्ट्रीय दलित मुखी समाज का गठन किया गया. इस दौरान सभी ने सर्वसम्मति से चेतन चौसा मुखी को संस्था का अध्यक्ष बनाया. अन्य पदाधिकारियों में पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां को संरक्षक, विप्लव, कुंज विभार, जय सागर मुखी को सलाहकार व रंजीत राम को कानूनी सलाहकार मनोनीत किया गया. सत्यवान मुखी, ललन रविदास, आशीष मुखी को उपाध्यक्ष, सूरज मुखी को महासचिव, सचिव अनिल प्रसाद रविदास व टिंकू मुखी को सचिव, रिंकी मुखी, रागनी मुखी, शांति मुखी, ममता मुखी को सह सचिव, श्वेता सागर मुखी को कोषाध्यक्ष व हेमंत नाग को मिडिया प्रभारी बनाया गया. कार्यकारिणी में अनूप कुमार मुखी को रखा गया. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-firing-in-the-showroom-of-bank-more-in-broad-daylight-shopkeepers-escape-narrowly/">धनबाद:

बैंक मोड़ के शोरूम में दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बचा दुकानदार

सभी जिलों में होगा कमिटी का विस्तार

राष्ट्रीय दलित मुखी समाज के अध्यक्ष चेतन चौसा मुखी ने बताया कि नवगठित कमिटी का विस्तार आगामी छह महीने में सभी जिलों व प्रखंडों में किया जाएगा. कमिटी में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा स्थान दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि आज युवा सही नेतृत्व के अभाव में भटकते जा रहे हैं. उन्हें मुख्यधारा में लाकर उनका शारीरिक व मानसिक विकास करना है. उन्हें शिक्षा, खेलकूद व कला संस्कृति के क्षेत्र में प्रेरित करना है. कमिटी सभी लोगों का हेल्थ इंश्यूरेंश करवाएगी. ताकि भविष्य में उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-will-provide-benefits-of-acp-macp-to-police-officers-sanjeev-singh/">धनबाद

: पुलिस पदाधिकारियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ दिलाएंगे- संजीव सिंह
[wpdiscuz-feedback id="qe8ewvb379" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//