Search

 
 
 

जमशेदपुर : रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मनाया गया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस

 
Jamshedpur :रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शनिवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया. इस दौरान नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ विद्यार्थियों में जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर समाज में चिकित्सकों की भूमिका और उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भी बातें विद्यार्थियों के बीच रखी गई. विद्यार्थी सायन मुखर्जी, विकास भगत और लिलिमा भगत ने उपरोक्त विषय पर अपने विचारों को व्यक्त किया. कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत प्रोग्राम समन्वयक डॉक्टर भूपेश चांद के निर्देशन में आयोजित किया गया था. इस अवसर पर सभी व्याख्यातागण उपस्थित थे. व्याख्याता जय श्री पांडा ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई. नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी पर डॉक्टर कल्याणी कबीर ने भी अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि समाज में सदैव चिकित्सक के प्रति सम्मान और कृतज्ञता बनी रहनी चाहिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-thieves-targeted-a-locked-house-in-govindpur/">जमशेदपुर

: गोविंदपुर में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही