Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सह उद्यमी सम्मान समारोह रविवार को संपन्न हुआ. इस समारोह का शुभारंभ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण भाई शाह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनीस, राष्ट्रीय सह सचिव नेहा जोशी, ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत के पालक आनंद तुलस्यान द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. सदस्य डॉली परिहार के गाये ग्राहक गीत और राहुल कुमार के संगठन मंत्र के साथ समारोह की शुरुआत हुई. इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण भाई शाह ने कहा कि ग्राहक जागरण सर्वव्यापी विषय है. आज उद्यमी सम्मान देकर हमने एक प्रयास किया है कि ग्राहक और दुकानदार के बीच का संबंध संतुलित रखा जाए. दोनों एक दूसरे का शोषण ना करें. वहीं राष्ट्रीय सचिव नेहा जोशी ने कहा कि हमें ग्राहक और उसके हित की अनदेखी नहीं करनी चाहिए क्योंकि आज पूरा विश्व एक ग्लोबल विलेज बन चुका है. उद्यमी और ग्राहक का संबंध यदि स्वस्थ रहे तो अर्थ तंत्र भी मजबूत रहेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-due-to-area-dispute-between-jnac-and-tata-steel-garbage-is-not-being-lifted/">जमशेदपुर

: जेएनएसी व टाटा स्टील के बीच क्षेत्र विवाद के कारण नहीं हो रहा है कचरे का उठाव

उद्यमियों को प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

झारखंड प्रांत में पिछले वर्ष हुए सारी गतिविधियों का ब्यौरा प्रांत सचिव डॉक्टर कल्याणी ने अपने प्रतिवेदन में दिया. इस दौरान सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. उद्यमी सम्मान के तहत आस्था फेरोटेक के तरूण कांति भट्टाचार्य, मां शारदा इनडेवर प्राइवेट लिमिटेड के राज जायसवाल, रोबोटिक्स कंपनी के सह संस्थापक और रोजा टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के साकेत आनंद, रोहित आनंद, कृषि और काष्ठ कला में प्रवीण मालती सिंह को उद्यम के क्षेत्र में अभिनव प्रयोग और परिश्रम के लिए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. संचालन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति ने एवं धन्यवाद ज्ञापन संगठन के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष पप्पू सिंह ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यवस्था प्रमुख चंद्रनाथ बनर्जी, सहयोगी कपिल हुई, राहुल, अंशु, रवि प्रकाश सिंह, चंचल लकड़ा, अंकेश, गौरव सिंह, सौरभ, रौशन, रोहित राज, मनसा, दीपक, राकेश, अभिषेक, बिपुल का महत्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही