Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : कैट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नागपुर में हुई

  • सुरेश सोंथालिया राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव व किशोर गोलछा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बने
Jamshedpur (Sunil Pandey) : कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक नागपुर में 21 और 22 अगस्त को हुई. बैठक में पूरे देश से सभी राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए. इसमें देश भर के लगभग 8 करोड़ व्यावसायियों की समस्याओं पर चर्चा हुई और समाधान पर विचार-विमर्श किया गया. दो दिवसीय बैठक में संगठन का चुनाव कराया गया. इसमें राउरकेला के बृजमोहन अग्रवाल को चैयरमैन, नागपुर के बीसी भरतिया को अध्यक्ष एवं चांदनी चौक दिल्ली के सांसद प्रवीण खंडेलवाल को महासचिव चुना गया. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-agrasen-jayanti-celebration-will-be-organized-on-ramlala-theme/">Jamshedpur

: रामलला थीम पर आयोजित होगा अग्रसेन जयंती समारोह
झारखंड के व्यापारी नेता तथा सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव के रूप में चुने गये. साथ ही कोल्हान के संगठन प्रभारी किशोर गोलछा को राष्ट्रीय कार्यसमिति में लिया गया. दोनों ने कैट के केंद्रीय नेतृत्व एवं कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया. वहीं नागपुर से सुरेश सोंथालिया के शहर लौटने पर जमशेदपुर में विभिन्न व्यवसायियों संगठनों के पदाधिकारियों ने स्वागत किया. इसे भी पढ़ें :  बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-mani-shri-krishna-janmashtami-in-jain-public-school-sector-2/">बोकारो

: जैन पब्लिक स्कूल सेक्टर-2 में मनी श्री कृष्ण जन्माष्टमी
इसमें प्रमुख रूप से चैम्बर के पूर्व महासचिव भरत वसानी, पूर्व उपाध्यक्ष महेश सोंथालिया, सीए दिलीप गोलच्छा, पूर्व सचिव (उद्योग) सांवरमल शर्मा, एशिया के उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष विनोद शर्मा, जमशेदपुर डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप गोयल, निलेश वोरा अधिवक्ता राजेश अग्रवाल, अजय चेतानी, पीयूष चौधरी और चेतन अग्रवाल व्यापार मंडल के सत्यनारायण अग्रवाल, पूर्वी सिंहभूम मारवाड़ी सम्मेलन बिष्टुपुर शाखा के अध्यक्ष सुनील सोंथालिया महासचिव मनोज अग्रवाल के साथ ही व्यावसायी बीएन शर्मा, पवन शर्मा, शांतनु घोष, रामू देबुका, मनोज चेतानी, आनंद चौधरी, राम कुमार सिंह, नवीन श्रीवास्तव, आकाश साह और राजन मल्लिक अरुण सोंथालिया और अनिल चौधरी किशन संघी आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें :  यूपी">https://lagatar.in/ups-most-wanted-criminal-with-a-bounty-of-rs-1-lakh-arrested-from-pakur-in-jharkhand/">यूपी

का मोस्टवांटेड एक लाख इनामी अपराधी झारखंड के पाकुड़ से गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही