Search

 
 
 

जमशेदपुर : हाई टेंशन तार मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दिए जांच के आदेश

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : ह्यूम पाइप, छाया नगर एवं भुइयांडीह क्षेत्र में लाखों की आबादी के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन बिजली की तार के संबंध में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिए हैं. गौरतलब है कि रोटी बैंक के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने ह्यूम पाइप, छाया नगर एवं भुइयांडीह क्षेत्र मे लाखों की आबादी के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन तार को हटाने को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत में की थी. इसको लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को जांच करने के आदेश दिया है. इसकी सूचना आयोग ने रोटी बैंक के अध्यक्ष मनोज मिश्रा को दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-heera-singh-of-the-city-died-in-a-trailer-accident/">जमशेदपुर:

ट्रेलर हादसे में शहर के हीरा सिंह की मौत
मनोज मिश्रा ने अपनी शिकायत मे कहा है कि इस क्षेत्र में लाखों की घनी आबादी निवास करती है, जिसके ऊपर से हाई टेंशन बिजली की तार गुजर रहीं है. तार के नीचे ना तो सुरक्षा जाली लगाई गई है और ना ही किसी प्रकार की सुरक्षा कवच की व्यवस्था की गई है. ऐसे में यदि तार का एक छोर टूट कर नीचे गिर जाये तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है. मनोज मिश्रा ने इसे सुरक्षा मानकों के विरुद्ध बताते हुए इसे अविलम्ब हटाने की मांग की है. लापरवाही बरतने वाले पर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है. मनोज मिश्रा ने मामले की जानकारी उपायुक्त सहित झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड के पूर्वी सिंहभूम के कार्यपालक अभियंता सहित राज्य के प्रधान सचिव को भी भेजी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही