Jamshedpur (Anand Mishra) : करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर की एनएसएस इकाई ने अपना वार्षिक कार्यक्रम "कौमी एकता सप्ताह-2023" का शुभारंभ किया. इस अवसर पर कोल्हान विश्वविद्यालय के डीन फैकल्टी डॉ. एसपी महालिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज तथा एनएसएस ऑफिसर डॉ. आले अली ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि, प्राचार्य एवं प्रोग्राम ऑफिसर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. अपने स्वागत भाषण में प्राचार्य ने मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया और अपने महाविद्यालय में कौमी एकता सप्ताह मनाने के उद्देश्य को व्यक्त किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा देश विविधताओं का देश है और इन विविधताओं में जब हम एकता कायम करते हैं तो हमें अपार शक्ति प्राप्त होती है. एनएसएस के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा यह हमें इस बात का उपदेश देता है कि मनुष्य को अपने लिए नहीं बल्कि औरों के लिए भी जीना चाहिए. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-displaced-lashed-out-against-dvc-management/">हजारीबाग
: डीवीसी प्रबंधन के खिलाफ जमकर बरसे विस्थापित
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/JSR-NSS-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> महाविद्यालय से रैली निकालते लोग.[/caption] डॉ. आले अली ने अपने संबोधन में कहा कि एनएसएस वाले हर संकट की घड़ी में समाज के सामने सहयोगी बन कर खड़े रहते हैं. मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए एक छोटी सी कहानी के सहारे यह संदेश दिया कि यदि हम उन्हें अपना समझ लें जिन्हें हम पराया समझते हैं तो समाज में कोई भी अप्रिय घटना घटित नहीं होगी. उन्होंने छात्र-छात्राओं से यह भी कहा कि जीवन आपका है, भविष्य आपका है और आपके हाथ में है कि उसे आप किस रूप में विकसित करना चाहते हैं. एनएसएस हमें यह संदेश देता है कि हमारी एकता ही हमें शांति तथा प्रगति प्रदान कर सकती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-day-national-blind-football-competition-begins/">जमशेदपुर
: चार दिवसीय राष्ट्रीय नेत्रहीन फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू
: डीवीसी प्रबंधन के खिलाफ जमकर बरसे विस्थापित
हमारी एकता ही हमें शांति व प्रगति प्रदान कर सकती है
[caption id="attachment_640520" align="aligncenter" width="600"]alt="" width="600" height="400" /> महाविद्यालय से रैली निकालते लोग.[/caption] डॉ. आले अली ने अपने संबोधन में कहा कि एनएसएस वाले हर संकट की घड़ी में समाज के सामने सहयोगी बन कर खड़े रहते हैं. मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए एक छोटी सी कहानी के सहारे यह संदेश दिया कि यदि हम उन्हें अपना समझ लें जिन्हें हम पराया समझते हैं तो समाज में कोई भी अप्रिय घटना घटित नहीं होगी. उन्होंने छात्र-छात्राओं से यह भी कहा कि जीवन आपका है, भविष्य आपका है और आपके हाथ में है कि उसे आप किस रूप में विकसित करना चाहते हैं. एनएसएस हमें यह संदेश देता है कि हमारी एकता ही हमें शांति तथा प्रगति प्रदान कर सकती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-day-national-blind-football-competition-begins/">जमशेदपुर
: चार दिवसीय राष्ट्रीय नेत्रहीन फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू
Leave a Comment