Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन अर्बन सर्विसेज की ओर से राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar): टाटा स्टील फाउंडेशन अर्बन सर्विस द्वारा रविवार को काशीडीह कम्युनिटी मैदान में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर एसडीओ धालभूम पीयूष सिन्हा उपस्थित थे. कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं कवियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कवि सम्मेलन का संचालन शहर के युवा कवि नवीन अग्रवाल ने किया. कवि सम्मेलन का आगाज नैनीताल से आई गौरी मिश्रा ने मां शारदे की वंदना से हुई. संचालक ने पहले कवि के रूप में शोभा किरण इनायत आवाज दी, कवित्री शोभा ने गजल की शुरुआत की.

अंग वस्त्र देकर कवियों को किया गया सम्मानित

कवि संजय ने देश में नाम बदले की परम्परा को आगे बढ़ाने की वकालत की. संजय ने कहा कि इलाका किसी का भी हो, धमाका पुलिस का होगा. इसके बाद कवि निशित कुमार, श्यामल सुमन, संध्या सिन्हा, मनोज कुमार, कृति काले, प्रियांशु गजेंद्र, विष्णु सक्सेना और संपत सरल ने अपनी रचनाओं से श्रताओं का भरपुर मनोरंजन किया.अतिथियों का स्वागत अर्बन सर्विसेज के हेड जिरेन ने किया. तत्पश्चात कवियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही