Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा ने आमबगान मैदान में ईद मिलन का आयोजन किया

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : साकची आमबगान मैदान में राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा ने ईद मिलन समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम में हर धर्म के लोगों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि एआईएमआईएम के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुब्बान मल्लिक शामिल हुए. मौके पर हुब्बान मल्लिक ने कहा कि जमशेदपुर की जनता अमन पसंद है. सभी भाईचारा से रहना पसंद करते हैं. लेकिन कुछ अशांति प्रिय लोगों के कारण माहौल खराब होता है. मिलन समारोह में आए लोगों को उन्होंने धन्यवाद दिया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-zilla-parishad-part-26-candidate-fulmani-murmu-is-campaigning-door-to-door/">बहरागोड़ा

: जिला परिषद अंश 26 की प्रत्याशी फुलमनी मुर्मू डोर-टू-डोर कर रही हैं चुनाव प्रचार

ईद का पैगाम शांति और भाईचारा है : काशिफ रजा

बहुजन समाज के नेता काशिफ़ रज़ा सिद्दीकी ने कहा कि ईद का त्यौहार आपसी भाईचारा, अमन औऱ शांति का पैग़ाम देता है. ईद मिलन में सैकड़ों की संख्या में आए हर धर्म के लोगों की उपस्थिति यह साबित करती है कि भारत अमन और शांतिप्रिय देश है. कुछ असामाजिक तत्वों और नेताओं के द्वारा इस देश में नफरत और आपसी द्वैष पैदा करने की लगातार कोशिश की जा रही है जो कभी सफल नहीं होंगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-colleges-will-not-be-closed-during-summer-holidays-in-kolhan-university-classes-will-run-online-and-offline/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में गर्मी की छुट्टियों में बंद नहीं होंगे कॉलेज, ऑनलाइन और ऑफलाइन चलेगी कक्षाएं

कार्यक्रम में  ये थे उपस्थित

सिख गुरु गुरप्रताप, मौलाना अनवर हुसैन, मुफ़्ती निशात, आदिवासी नेता नवीन मुर्मू, गीता सुंडी, ईसाई समाज से हेलन बांद्रा सहित राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के ज़िला संयोजक नईम खान, नासिक अंसार, मुमताज़ खान, शाहिद रज़ा, अज़हर, अली वाहिद,  इम्तेयाज़, परवेज़ खालिद, अफसर उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही