Jamshedpur (Rohit Kumar) : एनएच 33 पर पारडीह से लेकर बालीगुमा के बीच तीन फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय जन सेवा ट्रस्ट ने की है. इसे लेकर मंगलवार को ट्रस्ट के सदस्यों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया. मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष मुखर्जी ने बताया कि बालीगुमा से पारडीह तक तीन प्रमुख स्कूल है. स्कूल में लगभग 3000 बच्चे शिक्षा प्राप्त करते हैं. प्रतिदिन अभिभावकों को सड़क पार कर अपने बच्चों को स्कूल पहुंचना पड़ता है जो काफी चिंता का विषय बना रहता है. आए दिन सड़क पर दुर्घटना हो रही है. लोग सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा रहे है. फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए देश के प्रधानमंत्री के नाम पत्र भेजा गया है. मंगलवार को शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. जरूरत पड़ने पर क्षेत्र के लोगों की जान बचाने के लिए उग्र आंदोलन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-auto-drivers-oppose-tree-cutting-police-reprimands-homeowner/">आदित्यपुर
: ऑटो चालकों ने पेड़ काटने का किया विरोध, पुलिस ने गृहस्वामी को लगाई फटकार [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय जन सेवा ट्रस्ट ने दिया धरना

Leave a Comment