Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : तीन साल बाद बेल्डही क्लब में आयोजित होगा नेशनल रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित बेल्डीह क्लब में नेशनल रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. सोमवार से शुरू होने वाली यह प्रतियोगिता 14 अप्रैल तक चलेगी जिसमें देश भर से कुल 40 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे. आयोजन बेल्डीह क्लब के टेनिस कोर्ट में किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम उम्र के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं. इसके पूर्व प्रतियोगिता का आयोजन साल 2019 में हुआ था. कोरोना काल के कारण इसका आयोजन तीन साल बाद होने जा रहा है. सोमवार को शुरू होने वाले इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट अवनीश गुप्ता और विशिष्ट अतिथि के रूप में टिनप्लेट के एमडी आरएन मूर्ति मौजूद रहेंगे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-former-commissioner-vijay-kumar-became-the-chairman-and-pk-nandi-of-netaji-subhash-manch/">आदित्यपुर

: पूर्व कमिश्नर विजय कुमार नेताजी सुभाष मंच के चेयरमैन व पीके नंदी बने अध्यक्ष

जमशेदपुर से तीन प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए ऋषि विल्सन ने बताया कि कोरोना काल के कारण यह प्रतियोगिता तीन साल बाद आयोजित की जा रही है. इसमें देश भर के प्रतिभागी हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं. पूरे झारखंड से इसमें तीन प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं जो कि जमशेदपुर से ही है. जमशेदपुर से स्नेहल सिंह मुंडा, रिशांक यादव और प्रियांश अग्रवाल खेलेंगे. ब्वॉयज सिंगल अंडर 18 के टॉप 2 में पश्चिम बंगाल के चिरादीप मजूमदार और शौनक चटर्जी शामिल हैं जबकि गर्ल्स टॉप 2 में बिहार की प्रशन्न श्रीवास्तव और पश्चिम बंगाल की सौम्या चटर्जी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि हर दिन तीन मैच होंगे जिसमें एक ब्वॉयज और एक गर्ल्स सिंगल होगा वहीं एक डबल मैच भी खेला जाएगा. विजेता को 25 नेशनल रैंक दिए जाएंगे जबकि रनरअप को 20 नेशनल रैंक दिए जाएंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही