Search

जमशेदपुर : ग्रेजुएट कॉलेज में मना राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकची स्थित द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन में मंगलवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया. इस अवसर पर कॉलेज में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि कॉलेज की प्राचार्य डॉ मुकुल खंडेलवाल थीं. कार्यक्रम के आरंभ में डॉ अरुंधति दे ने विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-march-31-the-last-date-for-linking-aadhaar-with-pan-with-late-fee/">जमशेदपुर

: विलंब शुल्क के साथ पैन व आधार लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ मुकुल खंडेलवाल ने छात्राओं संबोधित करते हुए उन्हें अपने अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की सीख दी. उन्होंने कहा कि विज्ञान में अभिरुचि उन्हें जीवन में आगे ले जाएगी. इसके बाद एक ओपन हाउस क्विज प्रतियोगिता हुई. इसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. प्रतियोगिता का संचालन प्रो डोरिस दास ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp