Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के विज्ञान संकाय में मना राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, क्विज व भाषण प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज के विज्ञान संकाय में मंगलवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया. इस अवसर पर कॉलेज के ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता विज्ञान संकाय के इंचार्ज डॉ आफताब आलम खान ने की. मुख्य अतिथि के रूप में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ एसएम यहिया इब्राहीम उपस्थित थे. मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित व प्रेरित करना तथा जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है. अतः हम चाहते हैं कि हमारे कॉलेज में विज्ञान का एक वातावरण बने, क्योंकि विज्ञान को हमारे जीवन में व्यवहारिक रूप से सम्मिलित होना चाहिए. इसे भी पढ़ें : भ्रष्टाचार">https://lagatar.in/chief-engineer-birendra-ram-accused-of-corruption-suspended/">भ्रष्टाचार

के आरोपी चीफ इंजीनियर बीरेंद्र राम हुए सस्पेंड
मुख्य अतिथि के अतिरिक्त डॉ शाहिद हाश्मी, डॉ खुर्शीद अनवर खान, डॉ तुफैल अहमद, डॉ पीसी बनर्जी, प्रो डीके सिंह, डॉ जेपी मिश्रा, डॉ बीपी सिंह ने भी अपने विचार रखे. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच विज्ञान आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें एम-1 दल के दो छात्र अभिषेक व अनंत को प्रथम पुरस्कार और जेड-1 दल की भूमिका एवं विकास को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया. विद्यार्थियों का दूसरा कार्यक्रम विचार अभिव्यक्ति का था जिसमें आयशा नौशीन, हरप्रीत, अमानत, सायमा, चंदन माझी और निखिल तिवारी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए. इस प्रतियोगिता में हरप्रीत को प्रथम तथा आयशा नौशीन को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया. इसे भी पढ़ें : G20">https://lagatar.in/g20-summit-dc-took-stock-of-the-preparations-said-officers-should-be-alert/">G20

 शिखर सम्मेलन : डीसी ने तैयारियों का लिया जायजा, कहा- सजग रहें अधिकारी
विजेताओं के बीच डॉ एसएम यहिया इब्राहिम और विज्ञान प्रभारी प्रो एचके शाव ने पुरस्कार वितरण किया. इस अवसर पर डॉ शशिप्रभा, प्रो नुजहत जहां, प्रो सानिया तहरीम, प्रो अरीबा फातिमा के अतिरिक्त कला संकाय के भी कई शिक्षक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन डॉ मो मोइज अशरफ तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ असगर खान ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही