Search

 
 
 

जमशेदपुर : सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. एके लाल को ओडिशा का प्रभार, रविशंकर तिवारी बनाए गए राष्ट्रीय प्रीमियम सदस्य

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  सैल्यूट तिरंगा संस्था भारत के 140 करोड़ लोगों को राष्ट्रवाद से जोड़ने के लिए इंटीग्रेटेड इंडिया मूवमेंट के नाम से कार्यक्रम चला रहा है. इसके लिए संस्था ने 25 सदस्यों को महती जिम्मेवारी सौंपी है. जिसमें झारखंड के डॉ. एके लाल व रविशंकर तिवारी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई. डॉ. एके लाल (राष्ट्रीय सचिव) को संगठन का विस्तार करने तथा इंटीग्रेटेड इंडिया मूवमेंट से लोगों को जोड़ने के लिए ओडिशा का प्रभारी बनाया गया. वहीं रविशंकर तिवारी को उनके द्वारा झारखंड में किए जा रहे कार्यों एवं सराहनीय प्रयासो के लिए इंटीग्रेटेड इंडिया मूवमेंट ऑफ सैल्यूट तिरंगा की नव निर्वाचित राष्ट्रीय समिति में "राष्ट्रीय प्रीमियम सदस्य" बनाया गया.  हाल ही में पूरे देश में सर्वाधिक कार्यकर्म संगठन के प्रति सच्ची लगन और मेहनत से किए कार्यों के लिए दिल्ली में उन्हें उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्षा ऋतु खंडूरी के हाथों अनमोल रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mayumam-planted-saplings-at-khasmahal-sadar-hospital/">जमशेदपुर

: मायुमं ने खासमहल सदर अस्पताल में किया पौधारोपण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही