Search

 
 
 

जमशेदपुर : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने राज्यों को पत्र भेजकर नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने का दिया निर्देश

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने नशे की गिरफ्त में आ रही युवा पीढ़ी को इससे दूर करने की दिशा में राज्यों को कदम उठाने का निर्देश दिया. उन्होंने उक्त निर्देश एक शिकायत के आलोक मे दिया. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से बाल मजदूर मुक्ति सेवा संस्थान ने युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई थी. संस्थान के मुख्य संयोजक सदन कुमार ठाकुर ने इससे जुड़ा एक पत्र बीते वर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को भेजा था. जिसमें उन्होंने आग्रह किया था कि देश में बढ़ रहे नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को इसकी गिरफ्त में आने से बचाने की दिशा में कदम उठाएं. उक्त पत्र के आलोक में उन्होंने राज्यों को पत्र लिखकर इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. इसकी जानकारी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के ओएसडी (विशेष कार्य पदाधिकारी) आकाश जिंदल ने सदन कुमार ठाकुर को पत्र भेजकर दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-life-imprisonment-to-rajkumar-and-rupesh-in-gabbar-murder-case/">जमशेदपुर

: गब्बर हत्याकांड में राजकुमार व रुपेश को उम्रकैद

प्रत्येक जिले में नशा मुक्ति केंद्र खोलने की मांग

देश में बढ़ते नशा के कारोबार एवं इसकी गिरफ्त में आ रही युवा पीढ़ी को बचाने की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से अपील करने वाले सदन कुमार ठाकुर ने बताया कि वे वर्ष 2013 से झारखंड के प्रत्येक जिले में नशा मुक्ति केंद्र खोलने की मांग कर रहे हैं. लेकिन इस दिशा में सरकार के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही. इस बीच इन वर्षों में झारखंड में तेजी से नशा का कारोबार बढ़ा. जिसकी गिरफ्ता में युवा पीढ़ी आ गई. जिसके चलते हत्या, लूट, डकैती, चोरी, छिनतई, बलात्कार जैसे संगीन अपराध की संख्या में बढ़ोतरी हुई. इन अपराधों में कम उम्र के बच्चे एवं युवाओं की संख्या ज्यादा पायी गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-governor-ramesh-bais-will-come-to-the-city-on-january-4/">जमशेदपुर

: राज्यपाल रमेश बैस 4 जनवरी को आएंगे शहर
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही