Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नेशनल सीनियर मेंस टेनिस टूर्नामेंट 5 जून से, आठ राज्यों के खिलाड़ी लेंगे भाग

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील स्पोर्ट्स विभाग द्वारा पांच दिवसीय टाटा स्टील आइटा नेशनल मेंस टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन 5 जून से 9 जून तक जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा. उक्त जानकारी स्पोर्ट्स विभाग के हेड हेमंत गुप्ता ने शुक्रवार को जेएफसी कांफ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को दी. उन्होंने बताया कि जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार पांच दिवसीय नेशनल सीनियर मेंस टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन 5 जून से किया जा रहा है. टूर्नामेंट का उद्घाटन 5 जून को जेआरडी कॉम्प्लेक्स के टेनिस कोर्ट में किया जाएगा. जबकि समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 9 जून को होगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-four-day-training-session-ends-at-sadar-hospital/">चाईबासा

: सदर अस्पताल में चार दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का हुआ समापन

जमशेदपुर के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रसेनजित पॉल टूर्नामेंट में लेंगे भाग

इस टूर्नामेंट में आठ के राज्यों के राष्ट्रीय खिलाड़ी भाग लेंगे. जिसमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और झारखंड के खिलाड़ी शामिल होंगे. टाटा स्टील खेल विभाग के मुकुल विनायक चौधरी ने बताया कि इस टूर्नामेंट के आयोजन का उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच प्रदान करना है ताकि स्थानीय खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के खेल को देखकर उनसे कुछ सीख सकें. उन्होंने बताया कि जमशेदपुर के रहने वाले राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रसेनजित पॉल जो फिलहाल महाराष्ट्र से खेलते हैं वो भी इस टूर्नामेंट में भाग लेंगे. इस अवसर पर टूर्नामेंट के तकनीकी निदेशक विपुल कुमार उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही