Search

 
 
 

जमशेदपुर : राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय में मनी प्रशांत चंद्र महलनोबिस की जयंती

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : सांख्यिकी के जनक प्रशांत चंद्र महलनोबिस की जयंती गुरुवार को बर्मामाइंस स्थित राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय में मनायी गयी. इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ किया गया. संगोष्ठी का विषय था-‘सतत विकास लक्ष्य की निगरानी के लिए राज्य संकेतक ढांचे को राष्ट्रीय संकेतक ढांचे के के साथ सूचित करना’. इस अवसर पर मुख्य अतिथि जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के सांख्यिकी विभाग के प्रो डॉ प्रभात सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वजित एवं पीसी महालनोबिस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. इसे भी पढ़ें : CWC">https://lagatar.in/announcement-of-new-members-of-cwc-possible-in-first-week-of-july/">CWC

के नये सदस्यों की घोषणा जुलाई के पहले सप्ताह में संभव, पृथ्वीराज चव्हाण, रंजीता रंजन, सुबोधकांत को मिल सकती है जगह
इस दौरान वरीय सांख्यिकी अधिकारी अमिता रोज तिर्की, बीके गुप्ता, सदानंद वर्णवाल और एसई संदीप कुमार ने अपने विचार रखे. इसके बाद मुख्य अतिथि प्रो डॉ प्रभात सिंह ने सांख्यिकी विषय पर प्रकाश डाला.इन वक्ताओं ने कहा कि सांख्यिकी एक ऐसा विषय है, जिसमें गणितीय विधि से डाटा को इकट्ठा कर इसका विश्लेषण और इसके आधार पर लोक कल्याण एवं विकास कार्य किया जाता है. पहला राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस वर्ष 2007 में मनाया गया था. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-4-more-buses-parked-at-khadgarha-bus-stand-caught-fire-total-9-buses-burnt-chaos/">रांची

: खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी 4 और बसों में लगी आग, कुल 9 बसें जलीं, अफरा-तफरी
उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष सांख्यिकी दिवस तत्कालीन राष्ट्रीय महत्वपूर्ण विषयों पर थीम आधारित होता है. इसी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष सांख्यिकी दिवस का विषय ‘सतत विकास लक्ष्य की निगरानी के लिए राज्य संकेतक ढांचे को राष्ट्रीय संकेतक ढांचे के के साथ सूचित करना’ रहा. सांख्यिकी दिवस का मुख्य उद्देश्य सांख्यिकी के जनक को श्रद्धांजलि देना तथा आम लोगों के बीच सांख्यिकी के प्रति जागरूकता फैलाना है. ताकि सही आंकड़े इकट्ठा किए जा सके और विकास की सही दिशा विकसित की जा सके. कार्यक्रम में कार्यालय के वरीय एवं कनीय सांख्यिकी अधिकारी एवं अनुबंध कर्मियों ने हिस्सा लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही