Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित सीएसआईआर-एनएमएल में गुरुवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर कंटीन्यूअस एनीलिंग एंड प्रोसेसिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक उज्जवल चक्रवर्ती मौजूद रहे. समारोह में सीएसआईआर-एनएमएल के अनुसंधान एवं विकास पर केंद्रित और उपलब्धियों पर एक वीडियो भी प्रदर्शित किया गया. एनएमएल के निदेशक डॉ. अवनीश कुमार श्रीवास्तव वर्चुअल मोड पर उपस्थित रहे. उन्होंने दर्शकों का स्वागत करते हुए बताया कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाने की शुरुआत 1999 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा भारतीय वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और प्रौद्योगिकीविदों को सम्मानित करने के लिए की गई थी, जिन्होंने भारत के वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति के लिए काम किया और यह सुनिश्चित किया कि 11 मई, 1998 को राजस्थान में पोखरण परीक्षण का सफल आयोजन हो. इस वर्ष के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का विषय "स्कूल टू स्टार्ट-अप्स- इग्नाइटिंग यंग माईंड्स टू इनोवेट" है. [caption id="attachment_634075" align="aligncenter" width="600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/JSR-NML-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> एनएमएल में राष्ट्रीय प्रौद्योगिक दिवस पर उपस्थित छात्र एवं छात्राएं.[/caption] इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-the-mla-laid-the-foundation-stone-of-three-schemes-in-dhalbhumgarh-block/">घाटशिला
: विधायक ने धालभूमगढ़ प्रखंड में किया तीन योजनाओं का शिलान्यास